रायपुर: मुख्यमंत्री भोजन करने आदिवासी वनपट्टाधारी किसान के घर पहुंचे

Updated on 11-01-2023 10:25 PM

मुख्यमंत्री को खूब भाया नगरी दुबराज का चाँवल, उड़द बड़ा और आलू मुनगा की सब्जी

भोजन के दौरान खेती किसानी की चर्चा और परिवार का कुशलक्षेम भी पूछा

श्री नेताम ने कहा- यह मेरे परिवार के लिए सौभाग्य की बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सिहावा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बेलरगांव में आदिवासी वनपट्टा धारी किसान एवं श्रमिक श्री शिवप्रसाद नेताम के घर भोजन करने पहुंचे। उनके आने से किसान परिवार की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। 60 वर्षीय आदिवासी किसान श्रमिक श्री नेताम ने घर पहुंचने पर परिवार ने पूरी आत्मीयता मुख्यमंत्री का स्वागत तिलक और आरती से किया। मुख्यमंत्री को यहां घर पर बने पारंपरिक छत्तीसगढ़िया व्यजनों का भोजन परोसा गया। जिसमें नगरी का प्रसिद्ध दुबराज चाँवल के  साथ उड़द बड़ा, रोटी, अरहर दाल, मुनगा- आलू बड़ी, खट्टा में मूली भाटा, लाल भाजी, चना भाजी, भथुवा भाजी, टमाटर चटनी, आचार व पापड़ का मुख्यमंत्री ने स्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने दुबराज चाँवल की खेती सहित अन्य फसल के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने परिवार वालों से बातचीत की और उनका हाल चाल भी पूछा। श्री नेताम ने बताया कि उनके परिवार में कुल 9 सदस्य हैं। उन्हें वनाधिकार पत्र के तहत एक एकड़ जमीन मिली है, जिसमें वे खेती करते हैं। इसके अलावा वे मजदूरी करके जीवन चलाते हैं। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट और छत्तीसगढ़िया भोजन के लिए श्री नेताम एवं उनके  परिवार को धन्यवाद दिया और उपहार भी भेंट किए, उन्होंने परिवार वालों के साथ एक ग्रुप फोटो भी ली।

मुख्यमंत्री के साथ जिले की प्रभारी मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, स्थानीय विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, शिव प्रसाद नेताम एवं  कलेक्टर प्रियंका महोबिया ने भोजन किया। इस अवसर पर श्री नेताम ने कहा कि प्रदेश के मुखिया का हमारे घर आकर सादगी और आत्मीयता के साथ भोजन करना, हम सबके लिए गौरव का पल है। यह पल हमें जिंदगी भर याद रहेगा।
क्रमांक-6162/पोषण/भवानी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
महासमुंद।  जिला कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में सरायपाली-बसना विकासखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय…
 07 August 2026
कोरिया।  छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  नेहरू राम निषाद ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सभी…
 07 August 2026
उत्तर बस्तर कांकेर।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नरहरपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के…
 07 August 2026
दुर्ग।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रभावी पहल कर रही…
 07 August 2026
सुकमा। कभी नक्सलवाद के अंधेरे और खौफ के लिए जाने जाने वाला सुकमा का दूरस्थ वनांचल आज शिक्षा की नई रोशनी से जगमगा रहा है। बुनियादी विकास के साथ-साथ जिले…
 07 August 2026
सुकमा। जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में 3 अगस्त से कृषि एवं पशु सखियों के लिए चार दिवसीय जैविक खेती सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य…
 07 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुकमा जिला प्रशासन ने सख्त और जवाबदेह रुख अपनाया है। योजना की पहली किस्त प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण…
 07 August 2026
सुकमा। डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पुराने लोक सेवा केंद्रों को आधुनिक “सेवा सेतु केंद्र” के रूप में विकसित किया…
 07 August 2026
सुकमा। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं वनांचल जिले सुकमा में नौनिहाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है।…
Advt.