रायपुर: मुख्यमंत्री ने ग्राम पुरैना-खपरी निवासी मजदूर श्री झंगलू देवांगन के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढी व्यंजन भोजन का चखा स्वाद

Updated on 23-01-2023 09:39 PM

खाने में परोसा गया रखिया बड़ी, कुसुम भाजी, जिमिकांदा और चिरपोटी पताल की चटनी

देवांगन परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती से पुष्प-गुच्छ और श्रीफल भेंट कर मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर, 23 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज बलौदाबाजार विधानसभा अंतर्गत ग्राम पुरैना-खपरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम पुरैना-खपरी में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पहले मजदूर श्री झंगलू देवांगन के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का श्री झंगलू देवांगन के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा शाल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने देवांगन परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। देवांगन परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ कुसुम भाजी, लाल और सेमी की मिक्स सब्जी, मुनगा, आलू-बड़ी की सब्जी, भांटा, गोभी मटर की सब्जी, जिमी कांदा पापड़, सलाद और विशेष रुप से चिरपोटी पताल की चटनी भी परोसा। गृह स्वामी झंगलू देवांगन और उनकी पत्नी श्रीमती बेसाखीन बाई मुख्यमंत्री जी के उनके घर आकर भोजन करने पर गदगद हो रहे थे। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए श्री देवांगन एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया ।

मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को श्री देवांगन ने बताया कि उनके पास केवल 75 डिसमिल कृषि भूमि। मजदूरी से जीवन यापन कर रहे है परिवार में 12 सदस्य हैं उनकी बेटी श्रीमती फुलकुंवर देवांगन मजदूरी कर मां बाप का भरण पोषण करती है और उनका बड़ा बेटा भागीरथी देवांगन दूसरे गांव में किसानी कर परिवार के भरण पोषण में उनकी सहायता करता है छोटा बेटा रमेश देवांगन राज मिस्त्री का काम करते है।

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री के साथ संसदीय सचिव द्वय सुश्री शकुंतला साहू और श्री चंद्र देव प्रसाद राय, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेश नितीन त्रिवेदी भी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.