रायपुर : मुख्यमंत्री ने ग्राम खैरी निवासी किसान श्री सम्बोध सिंगरौल के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन का चखा स्वाद

Updated on 18-01-2023 08:49 PM

मुख्यमंत्री ने ग्राम खैरी निवासी किसान श्री सम्बोध सिंगरौल के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन का चखा स्वाद

खाने में परोसा गया मुरकु, बिजौरी, तिवरा भाजी और चिरपोटी पताल की चटनी

सिंगरौल परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती से पुष्प-गुच्छ और शाल भेंट कर मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर 18 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के ग्राम खैरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम खैरी में अपने भेंट मुलाकात के पहले किसान श्री सम्बोध सिंगरौल के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे । मुख्यमंत्री का किसान श्री सिंगरौल के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा शाल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
          मुख्यमंत्री ने सिंगरौल परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद चखा । सिंगरौल परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ लाल और पालक की मिक्स भाजी, तिवरा भाजी, मुनगा-बड़ी की सब्जी, सेमी-भांटा की सब्जी, बिजौरी, मुरकु, पापड़, सलाद और विशेष रुप से चिरपोटी पताल की चटनी भी परोसा । मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन के लिए श्री सिंगरौल एवं उनके परिवार को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया ।
     मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को श्री सिंगरौल ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ कृषि भूमि है जिस पर वे धान की खेती करते हैं । इस वर्ष उन्होंने 28.40 क्विंटल धान सोसायटी में बेचा है । उन्हें अब तक राजीव गांधी किसान न्याय योजना की सभी किश्तें मिल गई हैं । परिवार में 5 सदस्य हैं और उनका बड़ा बेटा अतुल रँगाई-पुताई का कार्य कर परिवार के भरण पोषण में उनकी सहायता करता है ।
    इस अवसर पर राजस्व एवँ जिले के प्रभारी श्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह भी उपस्थित हैं ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.