रायपुर : राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत मुंगेली जिले के कृषकों ने सीखा नवीन तकनीक से खेती करना
Updated on
26-02-2023 06:51 PM
राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत राज्य शासन की मंशा अनुरूप कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र विस्तार एवं उत्पादन में वृद्धि करना है। इस योजना के अंतर्गत मुंगेली जिले के 443 सदस्यीय कृषकों की टीम ने 30 जनवरी से 1 फरवरी, 2 से 4 फरवरी, 6 से 8 फरवरी, 9 से 11 फरवरी, 20 से 22 फरवरी तथा 23 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (समेती) लभाण्डी रायपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करने भ्रमण किया तथा उन्होंने नवीन तकनीक से खेती करने का तरीका भी सीखा। मुंगेली जिले के कृषकों ने उद्यानिकी फसलों से संबंधित उन्नत तकनीक से खेती (फल व सब्जी), समन्वित कीट प्रबंधन, बीमारियों के रोकथाम की जानकारी, बीज उत्पादन, तकनीक, बहुवर्षीय सब्जियों की खेती, पुष्प उत्पादन तकनीक व संभावनाएं, मशरूम उत्पादन, कंद वर्गीय सब्जियों की खेती, उद्याकिनी की खेती में प्रयोग होने वाले यंत्रों की जानकारी ली। साथ ही कृषकों को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के टीशू कल्चर प्रयोगशाला, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, संरक्षित खेती प्रक्षेत्र, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र का भ्रमण व शासकीय बीज प्रांगण प्रक्षेत्र बाना का भी भ्रमण गया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों, कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय-वस्तु विशेषज्ञ और संस्थान के अधिकारियों ने उक्त विषयों में तकनीकी जानकारी कृषकों को दी। मुंगेली जिले लोरमी ब्लॉक के झेरिया ग्राम के बैगा जनजाति के 14 महिलाओं तथा 55 पुरूषों ने 23 फरवरी से 25 फरवरी के भ्रमण दौरे में प्रशिक्षण प्राप्त किया। भ्रमण दौरे में आए कृषकों ने राज्य सरकार की इस नवीन तकनीक की सराहना करते हुए इसे अपनाने की बात कही। कृषकों को राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पुनर्मूल्यांकन व प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…