रायपुर : केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने हमर लैब, हमर अस्पताल और क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का किया भ्रमण

Updated on 09-03-2023 02:46 AM

हमर अस्पताल और हमर लैब में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की ली जानकारी

क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में ऑपरेशन थिएटर परिसर का किया लोकार्पण

रायपुर. 7 मार्च 2023

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने आज रायपुर के राजातालाब हमर अस्पताल, जिला चिकित्सालय में हमर लैब और लालपुर स्थित क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया। उन्होंने हमर अस्पताल और हमर लैब में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और वहां की कार्यप्रणाली के बारे में प्रभारी अधिकारियों से पूछा। उन्होंने क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में पुनर्निर्मित ऑपरेशन थिएटर परिसर का लोकार्पण किया। रायपुर के सांसद श्री सुनील सोनी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान भी तीनों जगह भ्रमण के दौरान मौजूद थे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने राजातालाब हमर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों के लिए प्रचलित टोकन सिस्टम के बारे में पूछा। उन्होंने खुद टोकन डिस्पेंसर से टोकन निकालकर देखा। उन्होंने रोजाना ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या की जानकारी ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने वहां मॉडल टीकाकरण कक्ष, ड्रेसिंग रूम, महिला वॉर्ड, लेबर रूम और फॉर्मेसी का अवलोकन किया। उन्होंने हमर अस्पताल की प्रभारी अधिकारी डॉ. शाल्वी वर्मा को श्रीफल और शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. पवार ने हमर लैब के भ्रमण के दौरान पंजीयन काउंटर, सैंपल कलेक्शन काउंटर, आयुष्मान कक्ष, कियोस्क एवं सहायता केंद्र, बैक्टिरियोलॉजी लैब, हिमैटोलॉजी लैब, कल्चर कक्ष और कोल्ड कक्ष का अवलोकन किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री को हमर लैब के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. अभ्युदय शक्ति तिवारी ने बताया कि लैब में 120 तरह के जांच की सुविधा है। वर्ष-2022 में यहां 96 हजार 238 मरीजों के पांच लाख 80 हजार 952 टेस्ट किए गए हैं। वहीं वर्ष-2021 में एक लाख दो हजार 648 मरीजों के चार लाख 20 हजार 540 टेस्ट किए गए थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने अच्छे कार्यों के लिए हमर लैब की डॉ. माधुरी वानखेड़े को श्रीफल और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। हमर अस्पताल और हमर लैब के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. एस.के. पामभोई, रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. पी.के. गुप्ता, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एस.के. भंडारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रभारी राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री आनंद साहू और शहरी स्वास्थ्य के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रदीप टंडन भी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.