रायपुर : मंत्री डॉ. डहरिया की अनुशंसा से 2 करोड़ 91 लाख रूपये के विकास कार्य स्वीकृत

Updated on 31-03-2023 08:34 PM
नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा से रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड में 91 लाख रूपये के अनेक विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें व्यावसायिक परिसर, सामुदायिक भवन, सी.सी. रोड़, रंगमंच, निर्मला घाट निर्माण एवं उचित मुल्य दुकान शामिल है।
मंत्री डॉ. डहरिया के अनुशंसा पर ग्राम गुल्लू में व्यावसायिक परिसर निर्माण हेतु 8.92 लाख रूपए, पलौद में व्यावसायिक परिसर निर्माण हेतु 8.92 लाख रूपए, बरौदा में उचित मूल्य की दुकान निर्माण हेतु 07 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह से बोरिद में उचित मूल्य दुकान निर्माण हेतु 07 लाख, परसकोल में उचित मूल्य दुकान निर्माण हेतु 07 लाख, चकमें उचित मूल्य दुकान निर्माण हेतु 07 लाख रूपये, बड़गांव के यादव पारा में एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है। फरफौद के धीवर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपये, संकरी (जा) के निषाद पारा में सामुदायिक भवन निर्माण 6.50 लाख रूपये और खमतराई के साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, डिघारी के साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है।
इसी तरह अकोलीकला के साहूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, राखी के धीवर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, कोटराभाठा के सतनामी पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, राटाकाट के यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, कोटनी के धीवर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख एवं खम्हरिया के निषाद पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। बाहनाकाड़ी के राजपुर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, गोढ़ी के यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, रसनी के दंतेश्वरी मंदिर में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपए और करमा के कुर्मी समाज पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। पिरदा में सामुदायिक महिला भवन हेतु 6.50 लाख, परसदा(च)  में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपए एवं करमंदी के सतनामी पारा में सामुदायिक भवन हेतु 6.50 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। बकतरा के धीवर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, कोड़ापार के सतनाम चौक में सामुदायिक भवन हेतु 6.50 लाख, टेकारी में शंकर वर्मा के घर से डोमार वर्मा के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, धौराभाठा में चिंता के घर से बाबूलाल के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, एवं बाबूलाल के घर से दुर्गा चौक तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, तथा रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख, कठिया में मुख्य गली से वर्मा पारा तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, एवं घासीदास चौक से बिसरू बंजारे के ब्यारा तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है।
 अमेरी में पी.डी.एस. भवन से मेन रोड़ तक सी.सी.हेतु 5.20 लाख, रसनी में बबलू धोबी के घर से पोखन साहू के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, राटाकाट में गांधी चौक से खिलेश्वर पटेल के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, मालीडीह में स्कूल गेट से कुंआ तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, कोड़ापार में उतरा ब्रम्हे के घर से प्यारेलाल के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, एवं शिवकुमार के घर से सनत जोशी के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। बेनीडीह में बुद्धेश्वर घर से भवानी निषाद के घर तक भाग 1 सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख रूपए एवं भाग 2 हेतु 5.20 लाख, खौली में मुख्य मार्ग में राजीव गांधी सेवा केन्द्र तक 5.20 लाख रूपए एवं मुख्य मार्ग से राजीव गांधी सेवा केन्द्र तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख रूपए और मुक्तिधाम से दशगात्र स्थल तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, राटाकाट में मुख्य गली में 200 मीटर सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, खुटेरी में मुख्य गली में 200 मीटर सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। ग्राम कठिया में निर्मलाघाट निर्माण हेतु 5.20 लाख, खम्हरिया में गजेन्द्र वर्मा के घर से नंदकुमार विश्वकर्मा घर तक नाली निर्माण हेतु 3.94 लाख, एवं रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख, लखौली के सतनाम चौक में रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख एवं बेनीडीह के संतोषी चौक में रंगमंच निर्माण हेेतु 03 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है। उक्त निर्माण कार्याे की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर कर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.