राज कुंद्रा ने इस बार करवाचौथ की चलनी से छिपाया मुंह

Updated on 14-10-2022 06:43 PM

बीते दिन करवा चौथ की धूम देश में देखने को मिली थी। आम लोगों के साथ ही साथ सेलेब्स ने भी इस दिन को खास अंदाज में मनाया। इस खास त्योहार पर अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के घर पर आयोजन रखा गया, जहां कई एक्ट्रेसेस-एक्टर्स ने शिरकत की और वहीं पर व्रत पूरा किया। ऐसे में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कु्ंद्रा (Raj Kundra) भी अनिल कपूर के घर पहुंचे। अनिल के घर पहुंचे राज कुंद्रा ने चलनी से अपना मुंह छिपाया था, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया गया। वहीं ट्रोल्स ने शिल्पा शेट्टी को भी नहीं छोड़ा।

ट्रोल हुए राज कुंद्रा
करवा चौथ के खास मौके पर अनिल कपूर के घर पर आयोजन हुआ, जहां शिल्पा और राज कुंद्रा भी पहुंचे। पैपराजी के सामने आते ही राज ने अपना मुंह चलनी से ढक लिया, जिस पर SSK (शिल्पा शेट्टी कुंद्रा) लिखा था। इसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक ट्रोल ने लिखा- 'ऐसा काम ही क्यों करते हो, जो चेहरा छिपाना पड़े।' एक दूसरे ट्रोल न लिखा, 'हद है इसकी नौटंकी की।' एक और ने लिखा- 'शिल्पा शेट्टी की रस्म ये क्यों कर रहा है।' एक और ट्रोल ने लिखा, 'इतना बदनाम तो पहले नहीं हुआ, जितना ऐसे करके अब हो रहा है।' ऐसे ही कई कमेंट्स विरल के वीडियो पर ट्रोल्स ने किए हैं।

शिल्पा को भी लोगों ने किया ट्रोल
बता दें कि राज से इस वीडियो से पहले विरल ने शिल्पा शेट्टी के करवा चौथ लुक फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। इन फोटोज पर शिल्पा को खूब ट्रोल किया गया। एक ट्रोल ने लिखा- 'बताओ अब ऐसे लोगों के लिए भी करवा चौथ रखा जा रहा है।' एक दूसरे ने लिखा- 'पत्नी हो तो ऐसी, क्रिमिनल पति के लिए भी करवा चौथ।' हालांकि दूसरी ओर कई फैन्स ने शिल्पा के लुक की तारीफ भी की है। याद दिला दें कि पोर्न केस के चलते जेल से बाहर आने के बाद से ही राज कुंद्रा ने अपना चेहरा नहीं दिखाया है और वो अक्सर अलग अलग तरह के मास्क के साथ नजर आते हैं, जिससे उनका चेहरा नहीं दिखता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.