राशिद और नूर अहमद की फिरकी के आगे धराशाई हुआ राजस्थान, घर में घुसकर गुजरात ने अपना हिसाब किया बराबर

Updated on 06-05-2023 07:26 PM
जयपुर: राशिद खान और नूर अहमद के शानदार फिरकी गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को उसके घर में 9 विकेट हरा दिया। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 48 वें मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। संजू सैमसन का यह फैसला बिल्कुल भी कारगर नहीं रहा और बैटिंग में उनकी पूरी टीम सिर्फ 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने सिर्फ 13.5 ओवर में 1 विकेट गंवाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस तरह गुजरात ने इस सीजन में राजस्थान से अपने हार का बदला पूरा कर लिया।

लक्ष्य का पीछा का करने उतरी गुजरात की टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने शानदार शुरुआत की थी। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 35 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन ने अपनी पारी में पांच चौके भी लगाए।

इसके अलावा गुजरात के लिए साहा 41 और कप्तान हार्दिक पंड्या 39 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह गुजरात की टीम ने 119 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 13.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। गुजरात की टीम का 10 मैचों में से 7वीं जीत जीत थी। इस तरह उसके अब 14 अंक हो हो गए।

वहीं राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी की बात की जाए तो उनकी तरफ सिर्फ युजवेंद्र चहल को एक विकेट मिल सका। इसके अलावा और कोई भी गेंदबाज अपना असर नहीं दिखा सके। इसका एक बड़ा कारण बल्लेबाजों के द्वारा बनाया गया कम स्कोर भी था।

राजस्थान की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

बल्लेबाजी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पूरी तरह से निराश किया। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने जरूर तेज तर्रार शुरुआत की कोशिश लेकिन लेकिन पहले विकेट के बाद टीम खुद को नहीं संभाल सकी। राजस्थान के लिए सबसे अधिक कप्तान संजू सैमसन ने ही 30 रनों की पारी खेली। इसके बाद और कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका।

गुजरात के लिए राशिद और नूर ने दिखाया कमाल

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी में राशिद खान और नूर अहमद ने अपना कमाल दिखाया। राशिद खान ने अपने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा नूर अहमद के खाते में 2 विकेट आया। नूर अहमद ने अपने तीन ओवर में 25 रन खर्च किए। इन दोनों के साथ कप्तान हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी और जोशुआ लिटिल को भी एक-एक विकेट हासिल हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.