वेतन कटने के डर से चुनाव लड़ने से पीछे हटे राजस्थान विश्वविद्यालय के शिक्षक, 79 शिक्षकों ने मांगी थी एनओसी

Updated on 30-10-2023 01:13 PM
जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय के शिक्षकों की ओर से चुनाव लड़ने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। कुछ समय पहले विश्वविद्यालय के 79 शिक्षकों ने कुलपति को पत्र लिखकर चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी थी। एक साथ 79 शिक्षकों के चुनाव लड़ने की अनुमति मांगे जाने पर कुलपति और रजिस्ट्रार भी हैरान रह गए। हालांकि बाद में पता चला कि शिक्षक विधानसभा चुनाव में ड्यूटी नहीं करना चाहते। इसी कारण उन्होंने यह पैंतरा खेला है। अब 25 से ज्यादा शिक्षकों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

वेतन कटने के डर से हटे पीछे

चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया 5 दिसंबर तक चलेगी। 30 अक्टूबर को नामांकन दाखिल और 25 नवंबर को मतदान से लेकर 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के बाद तक का शेड्यूल फिक्स है। ऐसे में अगर कोई शिक्षक चुनाव लड़ने की अनुमति लेता है तो वह 5 दिसंबर तक अवकाश पर रहेगा। एक महीने से ज्यादा दिनों तक अवकाश लेने पर वेतन की मोटी राशि कटने के डर से कई शिक्षकों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

विश्वविद्यालय एक्ट की आड़ लेकर बचना चाह रहे चुनाव ड्यूटी से


जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से विश्वविद्यालय के शिक्षकों की भी चुनाव प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी लगाई गई। शिक्षक चुनाव ड्यूटी से बचना चाह रहे थे। ऐसे में उन्होंने विश्वविद्यालय एक्ट का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने की इच्छा जता दी क्योंकि एक्ट के मुताबिक विश्वविद्यालय के शिक्षकों को चुनाव लड़ने के लिए नौकरी से त्यागपत्र देने की जरूरत नहीं पड़ती। केवल कुलपति से अनुमति लेकर चुनाव लड़ा जा सकता है। पहले भी कई शिक्षकों ने कुलपति की अनुमति लेकर चुनाव लड़ा था। ड्यूटी नहीं करने का यही तरीका 79 शिक्षकों ने अपनाया था लेकिन वेतन कटने के डर से अब अधिकतर शिक्षक चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.