आरसीबी के घर में राजस्थान की निकल गई हवा, विराट की टीम ने 7 रन से जीता मैच

Updated on 24-04-2023 08:21 PM
बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 32वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रन से हरा दिया। आरसीबी ने 7 मैचों में से यह चौथी जीत दर्ज की है। मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों के खेल में फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी फिफ्टी से 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में देवदत्त पडिकल के अर्धशतक और यशस्वी जायसवाल के 47 रनों की दमदार पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 182 रन ही बना सकी।

लीग में राजस्थान रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले राजस्थान की टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ हारी थी। इस मैच में राजस्थान 155 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई थी। इस हार के साथ ही शानदार लय में चल रही राजस्थान के हौसले जरूर पस्त हुए होंगे।
पहली पारी में फाफ डु प्लेसिस और मैक्सवेल की फिफ्टी

राजस्थान के खिलाफ इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने पहले ही गेंद पर विराट कोहली का विकेट गंवा दिया था। हालांकि इसके बाद फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। ग्लेन मैक्सवेल 44 गेंद में 77 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में मैक्सवेल ने 6 चौके और 4 बेहतरीन छक्के भी लगाए। इसके अलावा डु प्लेसिस ने 39 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए। डु प्लेसिस की पारी में 8 चौके और 2 छक्के भी लगे। इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने 16 रनों का योगदान दिया। हालांकि इसके बाद और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

गेंदबाजी में राजस्थान का दमदार खेल
हालांकि बल्लेबाजी में राजस्थान रॉयल्स की टीम आरसीबी से पीछे रह गई है लेकिन गेंदबाजी में टीम के खिलाड़ियों ने जरूर दमदार प्रदर्शन किया। मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के खाते में भी एक-एक विकेट आया।

वहीं आरसीबी की तरफ से मैच में हर्षल पटेल को सबसे अधिक तीन विकेट मिले जबकि मोहम्मद सिराज और डेविड विली के खाते में भी एक-एक विकेट आया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.