योगी सरकार में शामिल हो सकते हैं राजभर और चौहान, अगस्त में कैबिनेट विस्तार संभव

Updated on 21-07-2023 03:43 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। इस क्रम में केंद्र से लेकर राज्य सरकार के स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के कैबिनेट में बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि संसद के मॉनसून सत्र के बाद मोदी कैबिनेट में कुछ बदलाव दिख सकता है। वहीं, देश के सबसे बड़े राज्य और 80 विधानसभा वाले उत्तर प्रदेश में भी योगी सरकार के कैबिनेट में बदलाव की भी चर्चा शुरू हो गई है। दावा किया जा रहा है कि अगस्त के पहले सप्ताह में योगी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। यूपी चुनाव 2022 के बाद गठित योगी कैबिनेट यह पहला विस्तार होगा। पिछले दिनों योगी सरकार के मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा भी हुई है। ऐसे में कुछ अन्य मंत्रियों के भी बदले जाने की चर्चा चल रही है। हालांकि, योगी कैबिनेट में समाजवादी पार्टी से भाजपा में वापसी करने वाले दारा सिंह चौहान को जगह मिलने की चर्चा की जा रही है। वहीं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी योगी सरकार का हिस्सा हो सकते हैं।


विभागों पर चल रहा विचार

ओम प्रकाश राजभर ने योगी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान भी कैबिनेट का हिस्सा बने थे। उस समय उन्हें पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री बनाया गया था। 2019 में उन्होंने योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। पिछले दिनों ओम प्रकाश राजभर ने एनडीए में वापसी की है। इसके बाद उनके योगी कैबिनेट में वापसी की भी चर्चा चल रही है। इसके अलावा जनवरी 2022 तक दारा सिंह चौहान योगी कैबिनेट में वन, पर्यावरण और जूलॉजिकल गार्डन मंत्री के तौर पर काम कर रहे थे। यूपी चुनाव 2022 से पहले उन्होंने भाजपा छोड़कर सपा का दामन थाम लिया। घोसी विधानसभा सीट से चुनाव भी जीता। लेकिन, पिछले दिनों उन्होंने इस सीट और सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में वापसी कर ली है। ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर उन्हें योगी सरकार में जगह मिल सकती है। हालांकि, उनके लोकसभा चुनाव 2024 में मऊ या घोसी से उम्मीदवार बनाए जाने की भी चर्चा चल रही है। इन दोनों नेताओं के विभागों को लेकर मंथन चलने की भी बात कही जा रही है।

यूपी चुनाव में भाजपा को हुआ था नुकसान


यूपी चुनाव 2022 में भाजपा को ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान जैसे ओबीसी नेताओं ने बड़ा नुकसान पहुंचाया था। इन नेताओं के साथ चलने वाला जातीय वोट बैंक पूरी तरह समाजवादी पार्टी की तरफ शिफ्ट हुआ। इसका असर यह हुआ कि आजमगढ़, गाजीपुर, अंबेडकरनगर जैसे जिलों में भाजपा का पत्ता साफ हो गया था। लोकसभा चुनाव में इस प्रकार के वोटों के बंटवारे से बचने के लिए पार्टी ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। योगी कैबिनेट विस्तार की खबरों को तब अधिक बल मिला, जब बुधवार को ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी गुरुवार को दिल्ली चले गए। मान जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से लेकर योगी कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर आलाकमान से चर्चा करेंगे।

विभागों पर लगाए जा रहे हैं कयास


ओम प्रकाश राजभर की योगी कैबिनेट में वापसी के बाद विभागों के मिलने को लेकर भी कयायों के दौर शुरू हो गए हैं। मिल रहे संकेतों के मुताबिक, राजभर को पंचायती राज विभाग का जिम्मा दिया जा सकता है। इसके अलावा दारा सिंह चौहान की भी योगी कैबिनेट में वापसी हो सकती है। सपा और विधायक पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई घोसी सीट से भाजपा उन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती है। इन दोनों के अलावा सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, अशोक कटारिया और महेंद्र सिंह को भी योगी कैबिनेट में जगह दिए जाने की चर्चा शुरू हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.