5 घंटे की देरी से चल रही राजधानी एक्सप्रेस, इन ट्रेनों का भी बुरा हाल

Updated on 16-01-2023 06:39 PM
नई दिल्ली: ठंड और कोहरे का असर भारतीय रेलों पर देखने को मिल रहा है। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से चल रही है। राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी घंटों की देरी से चल रही है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को स्टेशनों पर घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही है। राजधानी एक्सप्रेस समेत कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों का बुरा हाल है। कोहरे ने इन ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।

आज देरी से चल रही ये ट्रेनें

आज ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है। वहीं पुरी-नई दिल्ली पुरषोत्तम एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही है। गया-नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है। उधमपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है। वहीं कामख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे की देरी से चल रही है।
विशाखापट्टन से नई दिल्ली आने वाले ट्रेन संख्या 14013 आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस साढ़े 5 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा अंबेडकरनगर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है। वहीं हैदराबाद डेक्कन नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चल रही है। इन ट्रेनों के अलवा रेलवे ने कई ट्रेनों को आज रद्द कर दिया है। कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। अगर आप भी आज ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले अपने ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें। आप रेलवे की पूछताछ संख्या 139 पर फोन करके अपने ट्रेन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.