राजेन्द्र गुढ़ा को विधानसभा से धक्के मारकर निकाला गया, पूर्व मंत्री का आरोप '30-40 विधायकों ने घेरकर लात घूसों से मारा'

Updated on 24-07-2023 04:21 PM
जयपुर: लाल डायरी को लेकर सोमवार को राजस्थान विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के बाद विधायक राजेन्द्र गुढ़ा ने लाल डायरी लेकर विधानसभा अध्यक्ष के सामने पहुंच गए। उन्होंने इस डायरी में लिखे कारनामों को उगाजर करने की अनुमति मांगी। स्पीकर ने गुढ़ा से कहा कि वे जो भी कहना चाहते हैं। चेम्बर में आकर बात करें। गुढ़ा सदन में ही अपनी बात कहने पर अड़े रहे। काफी जद्दोजहद के बाद भी स्पीकर डॉ. सीपी जोशी ने गुढ़ा को बोलने की इजाजत नहीं दी। इस दौरान बीजेपी के सदस्य भी वेल आकर हंगामा करते रहे।

धक्के मारकर बाहर निकाला राजेन्द्र गुढ़ा को

हंगामे के बीच राजेन्द्र गुढ़ा कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल की कुर्सी की ओर बढ़े। इस दौरान कांग्रेस विधायक रफीक खान भी धारीवाल की कुर्सी के पास पहुंच गए। रफीक खान का कहना है कि राजेन्द्र गुढ़ा ने शांति धारीवाल पर हमला करने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने बचा लिया। इसी दरमियान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने मार्सल को निर्देश देकर राजेन्द्र गुढ़ा को सदन से बाहर निकालने के निर्देश दिए। सदन में पहुंचे मार्शल और सुरक्षाकर्मियों ने राजेन्द्र गुढ़ा को पकड़कर जबरन सदन से बाहर निकाला। बाद में उन्हें धक्के देते हुए विधानसभा के गेट से बाहर निकाल दिया।

विधानसभा में नहीं घुसने दिया गुढ़ा को


विधानसभा से बाहर निकाले जाने के बाद राजेन्द्र गुढ़ा ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि वे एक विधायक के नाते अपनी बात रखना चाह रहे थे लेकिन अध्यक्ष जी ने इजाजत नहीं दी। कुछ ही देर बाद गुढ़ा फिर से विधानसभा में जाने की कोशिश करने लगे तो सुरक्षाकर्मियों ने गुढ़ा को विधानसभा में नहीं घुसने दिया। इस दौरान विधायक और सुरक्षाकर्मियों में काफी देर तक धक्का मुक्की हुई लेकिन गुढ़ा विधानसभा में नहीं जा सके।

गुढ़ा का आरोप - कांग्रेस के विधायकों ने घेरकर पीटा


विधायक राजेन्द्र गुढ़ा ने यह भी आरोप कांग्रेस के विधायकों ने उन्हें घेर पर पीटा। गुढ़ा ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि 30 से 40 विधायकों ने उन्हें लातें मारकर नीचे पटक दिया। इसके बाद लातों और मुक्कों से पीटा। गुढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टीम भ्रष्ट है। सदन में बैठे मंत्रियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई बलात्कारी और बड़े बड़े अपराधी सदन में बैठे हैं। इन सब की जांच होनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.