सर्किल स्टेशन लोधीपारा के अध्यक्ष बने राजेन्द्र जंघेल

Updated on 07-07-2025 02:54 PM

रायपुर। लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर के अधीनस्थ सर्किल स्टेशन लोधीपारा पं. क्रं.2066 में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमान कृष्ण कुमार सिंगौर एवं पर्यवेक्षक बंधु जंघेल और योगेश जंघेल की उपस्थिति में 6 जुलाई को पालकी रेस्टोरेंट स्टेशन लोधीपारा में निर्वाचन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें महिला एवं पुरूष पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया गया। निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। सर्किल अध्यक्ष राजेन्द्र जंघेल, उपाध्यक्ष बाल मुकुंद चंदेल, सचिव सतीश जंघेल, कोषाध्यक्ष प्रकाश जंघेल एवं संयुक्त सचिव मधुसूदन जंघेल चुनें गए।
इसी प्रकार सर्किल में महिला पदाधिकारी में सर्किल अध्यक्ष श्रीमती सविता जंघेल, उपाध्यक्ष श्रीमती नीता जंघेल, सचिव श्रीमती पम्पा चंदेल, कोषाध्यक्ष श्रीमती कौशल्या जंघेल, संयुक्त सचिव श्रीमती लक्ष्मी जंघेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन कार्यक्रम में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अधीन जंघेल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देकर कहा कि समाज के सभी सदस्य गण समाज सेवा एवं अन्य सेवाओं के माध्यम समाज को आगे बढ़ने के उद्देश्य से अपना अपना योगदान दे रहें है। आशा है कि नवनिर्वाचित सदस्यगण सभी का सहयोग लेकर स्टेशन लोधीपारा सर्किल को एक आदर्श सर्किल एवं स्वस्थ समाज बनाने का पूरा प्रयास करेंगे।

इस कार्यक्रम में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अधीन जंघेल, महासचिव दीपक जंघेल, देवराज जंघेल, कृपा जंघेल, श्रवण जंघेल, ओम जंघेल सहित सर्किल के सभी सदस्य उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.