राजगढ़ के दिन सबसे गर्म; सिवनी-नरसिंहपुर की रात

Updated on 20-02-2023 05:41 PM

मध्यप्रदेश में फरवरी में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई जगह पारा 34 डिग्री पार पहुंच गया है। राजगढ़ के दिन सबसे गर्म है। यहां दिन का तापमान 36 डिग्री से ज्यादा है। वहीं, सिवनी और नरसिंहपुर की रातें सबसे गर्म है। हालांकि, फरवरी में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। कई जगह रात का तापमान कम रहेगा। वहीं, दिन में गर्मी पड़ेगी। मार्च से दिन और रात दोनों ही गर्म होंगे। यानि, न्यूनतम-अधिकतम दोनों ही तापमान बढ़ जाएंगे।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के पहुंचने की संभावना है। इस कारण चार-पांच दिन बाद रात के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। सुबह हल्की ठंड का असर रहेगा।

दिन का पारा 2 से 3 डिग्री बढ़ा
मौसम में बदलाव होने से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इससे ज्यादातर शहरों में तापमान 30 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। राजगढ़ में 37 डिग्री के करीब है। रविवार को यहां 36.4 डिग्री तापमान था। सिवनी, गुना, खंडवा, खरगोन, रतलाम में तापमान 34 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। वहीं, शिवपुरी, उज्जैन, धार में पारा 33 डिग्री से ज्यादा रहा।

इन शहरों में रातें सबसे गर्म
सिवनी में रात का तापमान 17 और नरसिंहपुर में 16 डिग्री तक पहुंच गया है। सीधी, सागर, सतना में भी तापमान ज्यादा है। पचमढ़ी में ही पारा सबसे कम है।

गर्मी का ट्रेंड: फरवरी के दूसरे पखवाड़े में गर्मी शुरू
पिछले 10 साल में भोपाल में फरवरी में 2016, 2018, 2019 और 2021 में गर्मी पड़ना शुरू हुई। यहां फरवरी के दूसरे पखवाड़े के बाद से ही हल्की गर्मी की शुरुआत होती है। महीने का आखिरी हफ्ता सबसे ज्यादा तपता है। ट्रेंड के मुताबिक महीनेभर में दिन का सबसे ज्यादा तापमान आखिरी हफ्ते में ही रिकॉर्ड किया गया है।

आगे क्या?
इस साल जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ी। फरवरी में जरूर राहत मिल गई, लेकिन हल्की ठंड अब भी बरकरार है। सुबह और शाम को भी ठंड का अहसास हो रहा है। दूसरी ओर, दिन में धूप चुभ रही है और रात के पारे में भी गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि शनिवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसके चलते दिन के तापमान में दो-तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी, लेकिन रात में तापमान मामूली गिरावट के साथ नॉर्मल ही रहेगा। फरवरी के आखिरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। मार्च से गर्मी का असर तेज हो जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.