राजिम कुंभ कल्प : मंच पर कलाकार अपनी कला से सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं का श्रृंगार कर रहे

Updated on 20-02-2025 12:42 PM

गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प में मुख्य मंच पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति हो रही हैं। मुख्यमंच के ऊपर पंचकोसी धाम के मंदिरों का प्रतिरूप बनाकर नये मेला मैदान में विशाल स्म्क् से सुसज्जित मंच बनाया गया है। मंच के सामने लगभग 10 हजार से अधिक दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई हैं। कार्यक्रम को करीब से देखने चारों ओर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। मीडिया व वीआईपी लोगों के बैठने की अलग व्यवस्था की गई है। मंच पर भगवान राजीव लोचन की प्रतिमूर्ति स्थापित कर सुंदर फूलों से मंच को सजाया गया है।

वैसे कलाकारों के लिए मंच एक बड़ा माध्यम होता हैं, जिसमें वे अपनी कला को प्रदर्शित करते हैं और नई उड़ान देते हैं। मंच से ही उनकी पहचान बनती हैं। प्रोत्साहन और दर्शकों का प्यार मिलता हैं। जिससे उनकी कला और अधिक निखर कर सामने आती हैं। अवसर मिलने पर कई कलाकारों की छुपी हुई प्रतिभा भी सामने आती हैं। राजिम कुंभ के विशाल मंच में विभिन्न स्थानों के कलाकारों का मिलन हो रहा हैं। जिससे एक दूसरे की संस्कृति को सीखने और जानने का मौका मिल रहा हैं। इस विशाल मंच में कलाकार कला के माध्यम से अपने हुनर को प्रदर्शित कर पा रहे है और अपने अंतस में उठ रहें विचारों को मूर्त रूप देने में सफल हो रहे हैं। कला वहीं श्रेष्ठ होती हैं जो जनमानस की जीवन शैली को जीवंत रूप में प्रस्तुत करें। राजिम कुंभ का मुख्य मंच इसका सबसे बढ़िया उदाहरण हैं। राजिम कुंभ कल्प 2025 के इस मंच में प्रतिदिन कलाकार अपनी सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं का श्रृंगार कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.