गर्लफ्रेंड के कहने पर फिल्मों में आए थे रजनीकांत:डाय-हार्ड फैन ने मरने से पहले देखी थी थलाइवा की फिल्म

Updated on 12-12-2022 07:41 PM

आज थलाइवा यानी रजनीकांत का 72वां जन्मदिन है। रजनीकांत वो स्टार हैं, जिनकी फिल्मों से ज्यादा चर्चे उनके लिए फैंस की दीवानगी के हैं। पूरे साउथ इंडिया में रजनीकांत की फिल्म रिलीज होना किसी त्योहार से कम नहीं है। कई कम्पनियों में कर्मचारियों को छुट्टी दे दी जाती है। लोग अपनी जमा पूंजी खर्च कर दूसरों को सुपरस्टार रजनी की फिल्म दिखाते हैं। बिजनेस, घर, यहां तक कि पत्नी के गहने बेचकर भी अपने खर्चे पर दूसरों को फिल्म दिखाने वालों की एक लंबी लिस्ट है।

और, ये आलम सिर्फ साउथ में नहीं है। दुनिया के कई देशों में रजनीकांत के दीवानों के सैकड़ों किस्से हैं। जापान में रजनीकांत की फिल्में रिकॉर्डतोड़ कमाई करती हैं। रजनीकांत की फिल्म रिलीज के दिन फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखने की होड़ में कई फैंस जान पर खेल जाते हैं। रजनीकांत की बुराई करने पर दूसरों की जान लेने से भी फैन नहीं हिचकिचाते हैं। एक बार तो एक फैन ने अपनी जिंदगी की आखिरी सांसें रजनीकांत की फिल्म देखते हुए थिएटर में ही लीं।

रजनीकांत को बचाने के लिए आत्महत्या की कोशिश

राणा फिल्म की शूटिंग के दौरान रजनीकांत की तबीयत अचानक बिगड़ गई। 29 अप्रैल 2011 को उन्हें एक दिन के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ठीक होकर लौटे तो 5 दिन बाद सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें दोबारा ICU में भर्ती करवाया गया। खबर आई कि रजनीकांत की तबीयत नाजुक है। उनकी किडनी खराब है और किडनी ट्रांसप्लांटेशन की जरूरत है। देशभर में रजनी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए यज्ञ करवाए गए। फैंस मंदिरों में घंटों उनके लिए पूजा करते थे।

जैसे ही ये खबर सामने आई तो अपनी किडनी देने के लिए 40 साल के रजनीराजा अरोकिसामी नाम के एक फैन ने नींद की गोलियों का ओवरडोज लेकर आत्महत्या की कोशिश की। फैन चाहता था कि उसके मरने के बाद किडनी रजनीकांत को दी जाए। हालांकि, समय रहते उसे बचा लिया गया।

मलेशिया में टिकट नहीं मिला तो फैन ने मॉल के टॉप फ्लोर से लगाई छलांग

साल 2016 में रजनीकांत की फिल्म कबाली रिलीज हुई। हर बार की तरह भारत के अलावा विदेशों में भी टिकट लेने की होड़ मची थी। जब एक फैन को मलेशिया में टिकट नहीं मिला तो उसने दुखी होकर मॉल के टॉप फ्लोर से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

रजनीकांत के खिलाफ बोला तो फैन ने किया कत्ल

कोरोना काल में साउथ एक्टर्स बढ़-चढ़कर डोनेशन दे रहे थे। ऐसे में एक्टर विजय और रजनीकांत के तमिलनाडु के विल्लुपुरम में रहने वाले फैंस के बीच इस बात पर बहस शुरू हुई कि किस एक्टर ने ज्यादा डोनेट किया। बहस इतनी बढ़ गई कि रजनीकांत के 22 साल के फैन दिनेश बाबू ने विजय के फैन युवराज की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई।

रजनीकांत को राजनीति में लाने के लिए खुद को लगाई आग

रजनी को भगवान की तरह पूजने वाला एक फैन मुरुगेसन चाहता था कि वो राजनीति में आएं। अपनी डिमांड उन तक पहुंचाने के लिए उस फैन ने रजनी के घर के बाहर ही आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। झुलसे हुए फैन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जान बच सकी।

डाय-हार्ड फैन ने मरते-मरते देखी रजनीकांत की फिल्म, थिएटर में ही हुई मौत

तमिलनाडु के चेत्तिपाल्यम में रहने वाले 56 साल के राजेंद्रन को फाइनल स्टेज का कैंसर था। वो रजनीकांत की फिल्म लिंगा देखने थिएटर जाना चाहते थे, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें सिर्फ आराम करने की सलाह दी थी। जिद करने पर भी जब घरवाले नहीं माने तो राजेंद्रन एक रात चोरी-छिपे फिल्म देखने निकल गए। रात के करीब डेढ़ बजे थिएटर के सफाई कर्मचारी ने देखा कि राजेंद्रन का सीट पर बैठे हुए ही निधन हो गया।

रजनीकांत इवेंट में नहीं पहुंचे तो निराश फैन ने खाया जहर

रजनीकांत के फैंस को उम्मीद थी कि 2017 में जन्मदिन के मौके पर रजनीकांत राजनीति में एंट्री लेने की अनाउंसमेंट करेंगे, लेकिन बिजी होने के कारण रजनीकांत को चेन्नई से बाहर जाना पड़ा। रजनीकांत की नामौजूदगी से आएजुमलाइ नाम का एक फैन इतना दुखी हुआ कि उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। ये शख्स रजनीकांत के नाम पर एक बड़ा फैन क्लब भी चलाता है।

रजनीकांत की सांसें महसूस करने के लिए फैन ने ली थी डेढ़ लाख की टिकट

2014 में लिंगा की शूटिंग के लिए रजनीकांत हॉन्गकॉन्ग गए थे। जैसे ही एक फैन को इसकी खबर लगी तो उसी फ्लाइट में सफर करने के लिए उसने पूरे डेढ़ लाख रुपए खर्च कर उसी फ्लाइट का टिकट खरीदा। फैन चाहता था कि जिस फ्लाइट में रजनीकांत ने सांसें ली हैं, वो उन सांसों को महसूस कर सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
 15 June 2026
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
 15 June 2026
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
 15 June 2026
आमिर खान स्‍टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
 13 June 2026
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
Advt.