काव्या मारन को दुखी नहीं देख सकते रजनीकांत, सुपरस्टार बोले- SRH को अच्छे प्लेयर्स खरीदने चाहिए

Updated on 29-07-2023 02:51 PM
नई दिल्ली: 2016 की आईपीएल विनर सनराइजर्स हैदराबाद पिछले कुछ सैलून से आईपीएल में लगातार संघर्ष करते हुए नजर आ रही है। टीम में स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद एसआरएच लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में फ्लॉप रही है। आईपीएल 2023 में तो हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। वह 14 में से सिर्फ 4 मैच जीतने में सफल हो पाए थे। पिछले तीन साल से हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाइ भी नहीं कर पाई है।

वहीं टीम की मालकिन काव्या मारन पूरे जोश के साथ अपनी टीम को मैदान में चीयर करने आती हैं। खेल के लिए उनकी दीवानगी अलग ही दिखती है। हालांकि वह अपने टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से अक्सर मैदान में काफी ज्यादा मायूस नजर आती हैं। काव्या को ऐसे देख साउथ के दिग्गज एक्टर रजनीकांत का दिल भर आया। उन्होंने काव्या को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर' के ऑडियो लॉन्च पर सनराइजर्स हैदराबाद के ओनर कलानिधि मारन से रिक्वेस्ट की है कि वह टीम में कुछ अच्छे प्लेयर्स रखें। उन्हें काव्या मारन को इस तरह टीवी पर दुखी नहीं देखा जाता। रजनीकांत ने कहा, 'कलानिधि मारन को सनराइजर्स हैदराबाद टीम में अच्छे खिलाड़ियों को रखना चाहिए। आईपीएल के दौरान टीवी पर काव्या को इस तरह देखकर मुझे बुरा लगता है।'

बता दें कि हैदराबाद ने अपने स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, राशिद खान, जॉनी बेयरस्टो को एक-एक करकर रिलीज कर दिया था। बस यही से टीम का डाउनफॉल शुरू हो गया। पिछले दो सीजन में तो एसआरएच का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

आईपीएल 2016 में जीता था खिताब

आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर अपना एकलौता खिताब जीता था। यह कारनामा हैदराबाद ने अपने स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर की कप्तानी में किया था। गौरतलब है कि वॉर्नर को एसआरएच ने 2021 के सीजन के बाद रिलीज कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.