राजीव मेनन ने बताया एआर रहमान कैसे बने हिंदू से मुस्लिम, बोले- गुलबर्गा के फकीरों ने की मदद, सिंगर पर था दबाव
Updated on
18-03-2025 04:27 PM
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान कभी हिंदू थे, लेकिन उन्होंने अपनी मां के साथ इस्लाम कबूल कर लिया था। पहले एआर रहमान का नाम आरएस दिलीप कुमार था। बाद में उन्होंने इसे बदलकर अल्लाह रक्खा (एआर) कर लिया था। जिस समय एआर रहमान ने धर्म बदला, वह 23 साल के थे। डायरेक्टर-सिनेमेटोग्राफर राजीव मेनन ने हाल ही म्यूजिक कंपोजर के धर्म परिवर्तन पर बात की, और बताया कि गुलबर्गा के फकीरों ने एआर रहमान के घर जाकर परिवार को इस्लाम कबूल करवाया था।
राजीव मेनन और एआर रहमान की बहुत पुरानी दोस्ती है। दोनों का बॉन्ड फिल्म 'रोजा' से भी काफी पहले शुरू हुआ था। तब राजीव ने एआर रहमान के साथ विज्ञापनों में काम किया था। राजीव मेनन ने हाल ही 'O2 इंडिया' को दिए इंटरव्यू में कि दिलीप कुमार बनकर पैदा होने वाले एआर रहमान कैसे इस्लाम की ओर झुक गए थे।
'गुलबर्गा के फकीर घर आए, मैं ट्रांसलेटर बना क्योंकि सिंगर हिंदी नहीं जानते थे'
राजीव मेनन के मुताबिक, गुलबर्गा के फकीर रहमान के घर आए थे ताकि इस्लाम कबूलने में उनकी मदद कर सकें। उस वक्त राजीव म्यूजिक कंपोजर के परिवार के लिए ट्रांसलेटर बने थे। राजीव मेनन ने बताया, 'एक समय ऐसा भी था जब वो (एआर रहमान और उनका परिवार) हिंदी नहीं जानते थे, इसलिए मैं ट्रांसलेटर होता था। मैंने धर्म और आस्था के प्रति उनके परिवार के बदलाव और झुकाव के दौर को देखा है। मैंने देखा था कि रहमान को परिवार के भीतर ही कितने दबाव से जूझना पड़ रहा था, खासकर अपनी बहनों की शादी के बाद।'
रहमान के पिता हिंदू, तो मां थीं मुस्लिम, इसलिए बदला नाम भी
एआर रहमान के पिता हिंदू थे, और मां मुस्लिम। उनके घरवाले हिंदू धर्म फॉलो करते थे। लेकिन पहले पिता की मौत और फिर साल 1984 में बहन के गंभीर रूप से बीमार होने पर एआर रहमान ने परिवार के साथ इस्लाम कबूल कर लिया। रहमान ने एक बार 'डॉन' को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह हमेशा से ही अपना नाम बदलना चाहते थे। उन्हें अपने बचपन के नाम से कभी कोई जुड़ाव महसूस नहीं हुआ।
'मेरा नाम मेरी छवि से मेल नहीं खाता था'
एआर रहमान ने अपने नाम 'आरएस दिलीप कुमार' को लेकर कहा था, 'सच तो यह है कि मुझे अपना नाम कभी पसंद नहीं आया। मैं महान एक्टर दिलीप कुमार का कोई अपमान नहीं कर रहा। पर किसी भी तरह से मेरा नाम मेरी खुद की छवि से मेल नहीं खाता था।'
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं…
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर…
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…