कपिल शर्मा के कारण IC 814 शो कर पाए राजीव ठाकुर, बोले- मेरे लिए US टूर खिसका दिया, सच्चे दोस्त ऐसे होते हैं

Updated on 07-09-2024 12:50 PM
राजीव ठाकुर को लोगों ने अब तक कॉमेडी करते हुए ही देखा था, लेकिन हाल ही रिलीज वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाइजैक' में उन्होंने नेगेटिव रोल से हर किसी को हैरान कर दिया। इस सीरीज में उन्हें 'चीफ' के सीरियस और नेगेटिव रोल में देख हर कोई शॉक्ड था। राजीव ठाकुर खुद को मिल रहे रिस्पॉन्स से बेहद खुश हैं, पर वह कपिल शर्मा का शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उन्हें काफी सपोर्ट किया। राजीव ठाकुर के लिए कपिल शर्मा ने अपना टूर भी पोस्टपोन कर दिया।

मालूम हो कि Rajiv Thakur 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का भी हिस्सा हैं। जहां वह पहले सीजन में नजर आए थे, वहीं दूसरे सीजन का भी हिस्सा हैं। पर साथ ही वह कपिल शर्मा के कॉमेडी टूर में भी अकसर नजर आते हैं। लेकिन जब राजीव ठाकुर को IC 814: The Kandhaar Hijack के लिए शूट करना था तो डेट्स शेड्यूल करने में काफी दिक्कतें आ रही थीं। तब Kapil Sharma ने उनकी मदद की।

कपिल शर्मा ने राजीव ठाकुर के लिए पोस्टपोन कर दिया US टूर


राजीव ठाकुर ने 'इंडियाटुडे' को दिए इंटरव्यू में बताया कि कपिल शर्मा ने अपने टूर की डेट्स को अडजस्ट किया, ताकि वह अनुभव सिन्हा के शो 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के लिए शूट कर सकें। वह बोले, 'यह सब कपिल की वजह से है कि मैं शो करने में कामयाब रहा। सीरीज की टीम ने पिछले साल जून में मेरी डेट्स मांगी थीं और वो हमारे अमेरिका वाले टूर के लिए कपिल के पास थीं। यही कारण है कि मैंने ना कहने का फैसला किया, लेकिन जब कपिल को इसके बारे में पता चला, तो उन्होंने मुझे 'आईसी 814' लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने मुझसे कहा कि तू सीरीज कर, हम शो पुश कर देंगे। और इस तरह हमारा शो जुलाई तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया। मैं पहले ही उनके प्रति कमिटेड था और डेट्स दे चुका था। मैं 'आईसी 814' शो रिजेक्ट कर देता, पर कपिल ने मुझे पुश किया। इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। सच्चे दोस्त यही करते हैं, है ना?'

'कपिल भाई ने शो देखा और अनुभव सर को मैसेज किया, मुझे फोन किया'


राजीव ठाकुर ने आगे बताया कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की पूरी टीम ने उनका शो IC 814: The Kandhaar Hijack देखा और तारीफ की। उन्होंने बताया, 'अर्चना जी (अर्चना पूरन सिंह) बहुत खुश थीं। उन्होंने कहा कि मेरे काम की पहचान और मेरा क्रेडिट लंबे समय से रुका था, जो अब मिला है। और जब उन्होंने शो देखा तो उन्होंने हमारे बारे में एक लंबा नोट भी पोस्ट किया। मुझे याद है कि कपिल ने भी एक शूट के बाद देर रात शो देखा था और तुरंत अनुभव सर को मैसेज किया था। अगली सुबह उन्होंने सबसे पहले मुझे फोन किया। वह बहुत खुश थे और सीना गर्व से चौड़ा था।'

IC 814 शो की कहानी और कास्ट


'आईसी 814' साल 1999 की हाइजैकिंग की घटना पर आधारित है। तब नेपाल के काठमांडू से दिल्ली जाने के लिए निकली इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC 814 को हाइजैक कर लिया गया था। फिर उस फ्लाइट को कई जगह रोकते हुए कंधार ले जाया गया था। उस वक्त कंधार में तालिबान का राज था। इस सीरीज में विजय वर्मा, राजीव ठाकुर, अरविंद स्वामी, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, अनुपम त्रिपाठी, अमृता पुरी, अदिति गुप्ता, सुशांत सिंह, कंवलजीत सिंह, यशपाल शर्मा, दीया मिर्जा, पत्रलेखा, पूजा गौर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, मनोज पहवा, कुमुद मिश्रा और आदित्य श्रीवास्तव समेत दर्जनों सितारे नजर आए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
Advt.