'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में लीड रोल प्ले करने वाले थे राजकुमार राव! लेकिन फिर यूं बदल गई कहानी

Updated on 14-11-2022 06:28 PM
अनुराग कश्यप की कल्ट हिट मूवी Gangs of Wasseypur में राजकुमार राव ने एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। फिल्म में उनका रोल शमशाद आलम का था जिसे लोगों ने काफी नोटिस किया। राजकुमार राव ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया उन्हें दरअसल में इस फिल्म के लिए लीड रोल ऑफर किया गया था।

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 2 पार्ट में रिलीज किया गया था। साल 2012 में पहला पार्ट रिलीज किए जाने के कुछ ही हफ्ते बाद दूसरा पार्ट रिलीज कर दिया गया था। फिल्म में मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा, विनीत कुमार, पंकज त्रिपाठी, जमील खान, विपिन शर्मा और जीशान कादरी ने अहम किरदार निभाए थे।

तो 'वासेपुर' में लीड रोल प्ले करते राजकुमार
नेटफ्लिक्स इंडिया द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में राजकुमार राव कॉमेडियन जाकिर खान के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसी इंटरव्यू में राजकुमार राव ने बताया, 'Love Se Aur Dhokha देखने के बाद अनुराग सर ने मुझे कॉल किया और कहा कि मैं एक फिल्म बना रहा हूं, आकर मुझसे मिलो। तो जब मैं उनसे मिला तो उनके पास बस एक कहानी थी, कहानी का स्ट्रक्चर नहीं था।

पहले ये होने वाली थी GOW की कहानी
तब उन्होंने जो कहानी मुझे सुनाई थी वो फैजल खान (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) वर्सेज शमशाद आलम (राजकुमार राव) की कहानी थी। राजकुमार राव ने बताया कि तब वो और नवाजुद्दीन सिद्दीकी वासेपुर गए थे। उनके पास एक टेप रिकॉर्डर था जिसकी मदद से वो वहां पर लोगों को रिकॉर्ड करते थे। बाद में अनुराग कश्यप ने राजकुमार राव को बताया कि वह अब उन्होंने फिल्म की फॉरमल स्क्रिप्ट लिखना शुरू किया है।

छोटा कर दिया था राजकुमार का रोल
3-4 महीने तक फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने के बाद अनुराग कश्यप ने फिर से राजकुमार राव को मिलने के लिए कहा। तब अनुराग कश्यप ने बताया कि फिल्म में उनका रोल काफी हद तक छोटा कर दिया है। लेकिन राजकुमार राव ने कहा कि कोई बात नहीं। अनुराग ने पूछा कि क्या तुम अभी भी ये फिल्म करना चाहोगे? तो राजकुमार राव मान गए और कहा कि आपके साथ काम करने का मौका मिल रहा है यही बड़ी बात है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.