राजकुमार राव की 'स्त्री 2' का फंस गया पेच, अब 600 करोड़ को छू पाना दिख रहा नामुमकिन

Updated on 08-10-2024 12:22 PM
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाल दिखाया और ऐसा जिसके सामने देश की नंबर 1 फिल्म भी फीकी पड़ गई। हालांकि, अब फिल्म को 54 दिन गुजर चुके हैं और फिल्म अब ढलान पर है। अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म कुछ दिन और की मेहमान है।

'स्त्री 2' ने पहले दिन से खूब कमाल दिखाया। बम्पर एडवांस बुकिंग और छप्पर फाड़कर कमाई ने इस फिल्म को खूब मालामाल किया। अमर कौशिक निर्देशित इस फिल्म को बनाने में 50 करोड़ से कुछ ही ज्यादा खर्च हुए थे, लेकिन इसने देसी बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ के आसपास कमाई कर ली है है।

फिल्म की कमाई में अब गिरावट शुरू हो चुकी है


इस फिल्म की कमाई में अब गिरावट शुरू हो चुकी है। फिल्म अब अपने 8वें हफ्ते में है। इस फिल्म ने अपने 8वें सोमवार को अब तक की सबसे कम कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 8वें सोमवार को यानी 54वें दिन 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर देसी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 595 करोड़ की कमाई कर ली है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 844 करोड़ रुपये के आसपास


वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो ये फिल्म 844 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई की है। इस फिल्म ने विदेशों में 134.00 करोड़ रुपये की कमाई की है और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन के आंकड़े करीब 710 करोड़ रुपये के आसपास रही है।

साल 2018 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल


'स्त्री 2'करीब 6 साल पहले साल 2018 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। इस फिल्म ने अपनी ही ऑरिजिनल फिल्म का रेकॉर्ड तो तोड़ा ही है, साथ ही 'बॉलीवुड 2' से लेकर लेकर 'आरआरआर', 'जवान' और 'पठान' जैसी फिल्मों से जुड़े कई रेकॉर्ड तोड़े हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.