राजकुमार संतोषी ने महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार को दी नसीहत- नासमझ न बनें, पहले फिल्‍म देखें

Updated on 19-01-2023 08:27 PM
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी अपनी अपकमिंग फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' लेकर आ रहे हैं। जैसा कि फिल्म के टाइटल से ही साफ है कि फिल्म की कहानी महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के विचारों के युद्ध की कहानी है। हालांकि, इस फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी का बयान सामने आ गया है जिसमें उन्होंने कहा कि वो ऐसी कोई फिल्म नहीं देखेंगे जहां हत्यारों को ग्लोरिफाई किया जाए। अब फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने तुषार के इसी बयान पर अपनी भी बातें रखी हैं।

'गोडसे के बार में मैंने मनगढ़ंत बातें नहीं की हैं'

राजकुमार संतोषी ने नवभारतटाइम्स के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, 'गोडसे ने गांधी जी की हत्या की, लेकिन मैंने तो वो बात रखी है जो उसने खुद बयान दिया है। अपनी मनगढ़ंत तो बात रखी नहीं है। अगर आप ये चाहते हैं कि वो बयान भी सामने नहीं आना चाहिए तो ये तो गलत है। ये उसका राइट है और लोगों का भी राइट है सच जानना। हर आदमी का अधिकार है। और जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उदाहरण के लिए मैंने भोपाल में भी देखा कि कुछ लोगों ने प्रोटेस्ट किया, मेरे पुतले जला दिए और धमकी दी है कि ये फिल्म अगर थिएटर में रिलीज होगी तो थिएटर जला देंगे।'

गांधी से यही सीखा है आप लोगों ने?

उन्होंने आगे कहा, 'वो कह रहे हैं कि वो गांधी के फॉलोअर्स हैं और गांधी जी के बारे में हमने कुछ गलत बता दिया है। गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और शांति की बात कही है...अगर रियल में गांधीजी फॉलोअर थे तो क्या गांधी जी अप्रूव करते इस बात को? ये तरीका था उनका प्रोटेस्ट करने का? कौन सी फिलॉसफी फॉलो करते हैं, किसको आदर्श मानते हैं? आपकी नाराजगी दिखाने का एक तरीका होता है, ये तरीका तो नहीं होता है कि थिएटर को आग लगा देंगे। गांधी से यही सीखा है आप लोगों ने? आपसे बेहतर तो गांधीवाद मैं हूं। मैंने आज तक वॉयलेंस को हथियार नहीं बनाया है। और प्रोटेस्ट किस बेस पर कर रहे हैं? ट्रेलर देख कर? इससे पता चलता है कितने नासमझ हैं आप।'

तुषार गांधी के लिए कही ये बात

संतोषी ने कहा, 'पिक्चर देखकर पता लगेगा न कि गांधी जी ने ये बात कही तो गोडसे ने क्या कहा या गांधी जी ये कहते हैं तो गोडसे का क्या जवाब है। फिल्म देखने के बाद आप रिएक्ट करो। टीजर से ही आपने मन बना लिया कि थिएटर को आग लगा देंगे। ये गलत है। तुषार गांधी से भी मैं ये कहना चाहूंगा कि एक बार फिल्म देखें और बताएं कि ये ये मैंने गलत दिखाया है, ऐसा नहीं था या ये सच नहीं है।'

तुषार गांधी ने कहा था- मैं ऐसी फिल्में नहीं देखना चाहता

बता दें कि हाल ही में ANI से बात करते हुए तुषार गांधी ने कहा था कि उनके लिए गोडसे एक हीरो है और अगर वो उसे हीरो की तरह दिखाते हैं तो इसमें कोई हैरानी नहीं। उन्होंने कहा था कि मैं ऐसी फिल्में नहीं देखना चाहता जो हत्यारों का महिमामंडन करे। बता दें कि यह फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.