Box Office पर राजकुमार राव की 'श्रीकांत' आगे, 2000 करोड़ कमा चुकी 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' को दी पछाड़

Updated on 21-05-2024 02:55 PM
सिनेमाघरों में इस वक्त राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' चल रही है जिसकी इंडस्ट्री और देखने वालों ने खूब तारीफ भी की है। तुषार हीरानंदनी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक दृष्टिबाधित भारतीय उद्योगपति और बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक श्रीकांत बोल्ला की रियल कहानी है। इस रोल में राजकुमार राव सबका दिल जीत रहे हैं। हालांकि, कमाई के मामले में फिल्म वो कमाल नहीं दिखा पा रही जिसकी उम्मीद की जा रही थी। वहीं इसी के साथ 10 मई को रिलीज हुई फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' भी सिनेमाघरों में मौजूद है। कमाई की बात करें तो ह़लीवुड के इस फिल्म को भी लोग ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे। आइए जानते हैं सिनेमाघरों में इन दोनों फिल्मों का कैसा है हाल।
राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला की जिंदगी में संघर्षों, उसे पार करने के लिए उनका जज्बा और उनकी सफलता की कहानी बताती है। श्रीकांत बोल् लाबोलैंट इंडस्ट्रीज के फाउंडर हैं जो भारत की सबसे बड़ी ब्रांडेड जेनरिक दवा निर्माता कंपनियों में से एक है। श्रीकांत बोल्ला को पद्मश्री और पद्म जैसे सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि कमर्शियल, मारधाड़, एक्शन फिल्में पसंद करने वालों को ये फिल्म अपनी तरफ खींच पाने में नाकाम साबित हो रही है। दरअसल फिल्म की कमाई को लेकर जो उम्मीदें की जा रही थी, उसमें ये सफल नहीं रही है। हालांकि, इस फिल्म की कमाई ने हॉलीवुड की 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' को जरूर पछाड़ा है।

'श्रीकांत' ने दुनिया भर में की 34 करोड़ से अधिक की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'श्रीकांत' ने जहां रविवार को 4 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है, वहीं सोमवार को वीकडेज़ का असर खूब पड़ा। इस फिल्म ने 11वें दिन 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह कुल कलेक्शन करीब 27.60 करोड़ के करीब रहा। वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 34 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' को टक्कर दे रही 'श्रीकांत'

इसके अलावा पिछले 11 दिन से सिनेमाघरों में चल रही हॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी 'प्लैनेट ऑफ द एप्स रीबूट' की चौथी कड़ी 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' को भी उम्मीद से कम ही कमाई मिल रही है। यह फिल्म साल 2017 में आई 'वॉर फॉर द प्लैनेट ऑफ द एप्स' की अगली कड़ी है, जहां लंगूरों के नेता सीजर की मौत के कई पीढ़ियों बाद लंगूर छोटी-छोटी टुकड़ियों में रह रहे हैं। सत्ता का भूखा और खुद को सीजर का उत्तराधिकारी कहने वाला मास्क वाला लंगूर बहादुर नोवा के घर पर हमला कर देता है। वह पूरे इलाके को जला देता है और उसके पिता कोरो (नील सैंडिलैंड्स) की हत्या कर देता है और बाकी लंगूरों को बंधक बना लेता है। इस फिल्म की कमाई भी 'श्रीकांत' के आसपास ही हुई है।

'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' की कमाई मात्र 56 लाख

इस फिल्म ने रविवार को जहां 1.8 करोड़ की कमाई की थी, वहीं सोमवार को इसकी कमाई में उतनी ही गिरावट दिखी। इस फिल्म ने 11वें दिन मात्र 56 लाख रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर देशभर में फिल्म ने अब तक इंग्लिश, हिन्दी, तेलुगू और तमिल चारों भाषाओं में मिलाकर 23.66 करोड़ का कलेक्शन किया है।

'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने दुनिया भर में किया 2 हजार करोड़ पार

हालांकि, 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें को फिल्म ने 10 दिनों में छप्पर फाड़कर कमाई की है। इस फिल्म की कमाई 2000 करोड़ को क्रॉस कर चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.