राजनांदगांव : जोरातराई एडवेंचर पार्क जिले के नये पर्यटन केन्द्र के रूप में हो रहा विकसित

Updated on 18-03-2023 11:05 PM

- जलाशय का लेक व्यू एवं प्राकृतिक सौंदर्य रमणीय 
- एक स्थान पर एडवेंचर कैम्पिंग, बोंटिंग, क्रिकेट कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट, रिसोर्ट एवं खनिज पाठशाला व स्टोन म्यूजियम रहेगा विशेष
-  कलेक्टर के बेहतरीन नवाचार एवं परिकल्पना ले रही मूर्त स्वरूप
- कलेक्टर ने किया जोरातराई एडवेंचर पार्क का अवलोकन
- सभी ने की बोटिंग, छायादार एवं फलदार पौधे लगाये
- खनिज पाठशाला में छŸाीसगढ़ में पाये जाने वाली खनिज सम्पदा होगी डिस्पले

    राजनांदगांव 18 मार्च 2023

जोरातराई एडवेंचर पार्क जिले के नये पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित हो रहा है। वन चेतना केन्द्र मनगटा के समीप स्थित जलाशय का लेक व्यू एवं प्राकृतिक सौंदर्य रमणीय है। एक ही स्थान पर एडवेंचर कैम्पिंग, बोंटिंग, क्रिकेट कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट एवं रिसोर्ट, खनिज पाठशाला व स्टोन म्यूजियम रहेगा। यहां शीघ्र ही नागरिक परिवार सहित जाकर आनंद ले सकेंगे। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने बेहतरीन नवाचार करते हुए जोरातराई एडवेंचर पार्क की परिकल्पना की। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार एवं उनकी टीम द्वारा जोरातराई एडवेंचर पार्क को मूर्त स्वरूप प्रदान करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री सिंह ने आज जोरातराई एडवेंचर पार्क में ट्रायल रन किया एवं वहां की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिलेवासियों को एक खुबसूरत पर्यटन स्थल मिलेगा। साथ ही एक ही स्थान पर बोटिंग, कैम्पिंग सहित अन्य गतिविधियां संचालित की जा रही है, जिससे एक उम्दा पिकनिक स्पॉट मिलेगा। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग यहां इसे और बेहतरीन बनाने के लिए अपना योगदान दे सकते हैं। कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ एवं अन्य सभी ने बोटिंग का आनंद लिया तथा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। विश्व जल दिवस तथा विश्व वानिकी दिवस के लिए सभी ने छायादार एवं फलदार आम, जाम, अमरूद, अनार के पौधे लगाये। 
    जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार ने बताया कि यह क्षेत्र गौण खनिज से समृद्ध क्षेत्र है। इसलिए यहां खनिज पाठशाला में छŸाीसगढ़ में पाये जाने वाले खनिज जिसमें बाक्साइट, टीन, लौह, कोयला, हीरा, सोना, डोलोमाईट, मैगनीज, बेरिल सहित अन्य खनिज सम्पदा डिस्पले की जाएगी। डेकोरेटिव स्टोन से स्टोन म्यूजियम को सजाया जाएगा। यह भवन पहाड़ की आकृति लिए हुए 3डी शेप में होगा। उल्लेखनीय है कि मनगटा वन चेतना केन्द्र से लगे हुए जोरातराई एडवेंचर पार्क में ग्राम के लोगों को आजीविका मिलेगी तथा ग्राम पंचायत की आय का एक स्थायी स्रोत बनेगा। नाईट कैम्पिंग के लिए टेंट हाऊस होंगे। उद्यानिकी विभाग द्वारा सामुदायिक बाड़ी बनाई जा रही है, ताकि वहां कैम्पिंग के लिए आने वाले पर्यटकों को ताजा सब्जी प्राप्त हो सके। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम श्री अरूण वर्मा, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री दिलीप कुर्रे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.