राजनाथ सिंह ने लखनऊ में दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी रहे मौजूद
Updated on
29-04-2024 05:52 PM
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लखनऊ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य मुख्यालय से प्रमुख नेताओं और समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
निर्वाचन अधिकारी के समक्ष सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
राजनाथ सिंह ने सबसे पहले 2014 में लखनऊ सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और विजयी हुए। 2019 में भी यहां से उन्होंने अपनी जीत बरकरार रखी। रक्षा मंत्री तीसरी बार लखनऊ से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी प्रतिष्ठित लखनऊ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।
भाजपा मुख्यालय से सिंह जब नामांकन पत्र दाखिल करने निकले तो उनके साथ योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख नेता थे। लखनऊ में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…