भारत की ताकत समझाने को Rajnath Singh ने सुनाई बजरंग बली की कथा, मंच पर मोदी भी बैठे थे
Updated on
12-05-2023 06:51 PM
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की ताकत समझाने को आज बजरंग बली का जिक्र किया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह में राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा देश दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति कर रहा है। वैश्विक मंच पर हमने लोगों से यह कहते सुना है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। वर्तमान में दुनिया को भारत में आशा की एक नई किरण नजर आ रही है और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमने दुनिया को यह दिखाया भी है कि भारत रूपी सूर्य का उदय हो चुका है और हमारा सूर्य अब अपने पूरे तेज के साथ चमकने को तैयार है। इसके बाद राजनाथ ने कहा, 'मैं यहां सूर्य का जिक्र इसलिए भी कर रहा हूं क्योंकि अगर हम अपनी पौराणिक कथाओं में देखें तो पाएंगे कि सूर्य के साथ हमारे अद्भुत संबंध रहे हैं। हम सभी बजरंग बली के उपासक हैं। एक प्रसंग आप सबने सुना होगा कि बजरंग बली ने किसी प्रकार फल समझकर सूर्य को ही निगल लिया था। बाद में देवताओं के मनाने के बाद उन्होंने सूर्य को मुक्त कर दिया। इससे बजरंग बली ने अपनी अपार शक्ति का परिचय तो दिया ही, साथ ही उन्होंने हमें यह संदेश भी दिया कि अगर हम अपनी ताकत को बढ़ाएं तो सूरज भी हमारी मुट्ठी में आ सकता है।'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1998 में देश के परमाणु परीक्षण ने दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत भले ही एक शांतिप्रिय देश है लेकिन वह आत्मसम्मान के खिलाफ उठाए गए किसी भी कदम को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि बाहरी आक्रमणकारियों द्वारा नालंदा में शिक्षा केंद्र और सोमनाथ में सांस्कृतिक प्रतीक को तबाह किए जाने के बाद भारत ने इतिहास से सबक सीखा है।
राजनाथ ने 1998 के पोकरण-2 परमाणु परीक्षण की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह में कहा, ‘हमने इतिहास से सबक सीखे हैं और संकल्प लिया है कि हम इस तरह के इतिहास को दोहराने की अनुमति नहीं देंगे।’
रक्षा मंत्री ने कहा, ‘भारत के परमाणु परीक्षणों ने दुनिया को संदेश दिया है कि हम भले ही एक शांतिप्रिय राष्ट्र हैं, लेकिन हम नालंदा को फिर से जलता हुआ नहीं देखेंगे। हम सोमनाथ जैसे अपने सांस्कृतिक प्रतीक को फिर से बर्बाद किया जाना बर्दाश्त नहीं करेंगे।’ सिंह ने कहा, ‘हम अपने आत्मसम्मान के खिलाफ उठाए गए हर कदम का मुंहतोड़ जवाब देंगे।’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह और शीर्ष वैज्ञानिक भी उपस्थित थे।
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…