झोटवाड़ा में राज्यवर्धन सिंह की मुश्किलें बढ़ी, राजपाल सिंह शेखावत की नाराजगी के बीच एक और राजपूत नेता ने ठोकी ताल

Updated on 13-10-2023 01:27 PM
जयपुर: राजस्थान चुनाव में बीजेपी की ओर से 41 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने की कई सीटों पर प्रत्याशियों का विरोध होने लगा है। जयपुर की झोटवाड़ा सीट से पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत को टिकट नहीं मिलने से समर्थक काफी नाराज हैं। बीजेपी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को टिकट दिया है। राठौड़ को टिकट दिए जाने के बाद राठौड़ और शेखावत के समर्थक आमने सामने हैं। उधर, एक और राजपूत नेता आशु सिंह सुरपुरा भी टिकट पाने के प्रयास में लगे हुए हैं। पार्टी की ओर से टिकट बदलने की संभावना नहीं है लेकिन नेताओं के न सिर्फ प्रयास जारी हैं बल्कि विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं।


काली पट्‌टी बांध निकाला मौन जुलूस

झोटवाड़ा से पूर्व विधायक और मंत्री रापाल सिंह शेखावत के समर्थकों ने गुरुवार को जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को टिकट दिए जाने के खिलाफ काली पट्‌टी बांधकर मौन जुलूस निकाला गया। कालवाड़ रोड पर राजपाल सिंह के करीब 300-400 समर्थक एकजुट हुए और मार्बल मंडी से हाथोज चौराहे तक जुलूस निकाल। इस जुलूस के बाद बड़े स्तर पर विरोध का निर्णय भी लिया गया।

वसुंधरा के बंगले पर जमावड़ा और 'राज्यवर्धन सिंह गो बैक' के नारे

राजपाल सिंह के समर्थकों के इस जुलूस वाले प्रदर्शन के पहले भी राज्यवर्धन सिंह को टिकट दिए जाने का विरोध हो चुका है। 9 अक्टूबर को बीजेपी की पहली सूची जारी होने बाद उसी रात राजपाल सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आवास पर पहुंचे थे। उनके समर्थक भी वहां जमा हुए और जमकर नारेबाजी हुई। वहां देर रात तक 'राज्यवर्धन सिंह गो बैक' के नारे लगते रहे।

शेखावाटी के आशु सिंह भी लगा रहे दमखम

झोटावाड़ा विधानसभा सीट पर राज्यवर्धन सिंह को टिकट दिए जोन के बाद भी राजपाल सिंह के समर्थकों का विरोध जारी है। यही नहीं एक और राजपूत नेता आशु सिंह सुरपुरा भी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। लॉ की पढ़ाई पूरी कर समाज सेवा के रास्ते राजनीति में कदम बढ़ा रहे आशू सिंह शेखावत (सुरपुरा) भी इस क्षेत्र से ताल ठोक रहे हैं। राजपाल सिंह और आशु सिंह दोनों ही बीजेपी से टिकट मांग रहे हैं लेकिन यदि टिकट में बदलाव नहीं किया गया तो यही दोनों पार्टी के लिए नुकसान का कारण भ्ज्ञी बन सकते हैं।

डैमेज कंट्रोल में जुटे अरुण सिंह जुटे

पहली लिस्ट जारी होने के बाद बीजेपी में मुखर हुए विरोध और डैमेज को कंट्रोल करने में वरिष्ठ नेता जुटे हैं। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह लगातार विरोध में उतरे नेताओं के सम्पर्क में हैं। उधर, पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की इन मामलों में चुप्पी पर भी सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब देखना है कि बीजेपी के उम्मीदवारों की अगली सूची में इस विरोध के चलते कोई नया नाम सामने आता है या टिकट में बदलाव होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.