राज्योत्सव 2025…पुलिस पंडाल से सरकार को मैसेज:जनता ने लिखा- हाफ बिजली बिल शुरु करो, VIP कल्चर-करप्शन बंद करो

Updated on 07-11-2025 10:56 AM
रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 में इस बार पुलिस पंडाल सबसे अलग नजर आया। यहां जनता ने सरकार को सीधा मैसेज लिखकर जवाब दिया और अपनी बात रखी।

दरअसल पुलिस विभाग ने 20 फीट लंबा 'जनता की बात-आपकी पुलिस के साथ' वॉल व्हाइट बोर्ड लगाया था। जिसमें लोगों ने अपने सुझाव, शिकायतें और उम्मीदें लिखीं।

कुछ ही घंटों में 2000 से ज्यादा मैसेज से बोर्ड भर गया। इन संदेशों में जनता ने बढ़ते बिजली बिल, चाकूबाजी और करप्शन जैसे कई मुद्दों पर रोक लगाने की मांग की।

कुछ लोगों ने लिखा, 'बिजली बिल आधा करो', 'VIP कल्चर खत्म करो', 'नो टू करप्शन' और 'चाकूबाजी पर लगाम लगाओ।' युवाओं ने परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच और नशे पर रोक लगाने की भी मांग की।

शराब बिक्री बंद करने का मैसेज

पुलिस के पोस्टर में लिखे मैसेज में शराब बंदी का मैसेज कई बार लिखा दिखा। जनता ने सरकार से शराब बिक्री बंद करने की मांग की है।

सरकार बिक्री के साथ ही टैक्स देने वालों को राहत मिलने, हेलमेट चैकिंग अवैध होने, पुलिस के साथी आपके मित्र, अपने अधिकार पहचाने, पढ़ाई के साथ संविधान भी पढ़े। लॉ एंड ऑर्डर में जनता भागीदारी करे जैसे मैसेज लिखे थे।

अफसरों ने पढ़े जनता के सुझाव

राज्योत्सव में पहुंचे पुलिस अधिकारी भी जनता के बीच पहुंचे और सुझाव पढ़े। रायपुर रेंज के अफसरों ने बताया कि सभी मैसेज का विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, ताकि पुलिस और प्रशासन दोनों जन अपेक्षाओं पर बेहतर काम कर सकें।

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ने दी अपनी राय

कार्यक्रम में “सेल्फी विद पुलिस”, बैंड परेड और साइबर जागरूकता स्टॉल ने भी लोगों को आकर्षित किया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई इस पोस्टर पर अपनी बात लिखने के लिए उत्साहित था।

राज्योत्सव 2025 में पुलिस पंडाल सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं रहा, बल्कि जनता की आवाज़ का मंच बन गया। जहां लोगों ने सरकार को साफ संदेश दिया कि वे सुरक्षित, भ्रष्टाचार-मुक्त और जवाबदेह छत्तीसगढ़ चाहते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.