राखी सावंत मुझे मत घसीटो...आदिल की 'गर्लफ्रेंड' तनु चंदेल ने तोड़ी चुप्पी, कही चौंकाने वाली बात

Updated on 11-02-2023 07:32 PM
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम राखी सावंत इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में आई उथल पुथल की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल में ही अपने पति आदिल दुर्रानी खान पर सनसनीखेज दावे किए। इन आरोपों के बीच उन्होंने आदिल की कथित सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि आदिल की तुन चंदेल नाम की गर्लफ्रेंड हैं जिन्होंने उनकी शादीशुदा जिंदगी तबाह कर दी है। इन आरोपों के बीच पहली बार एक्ट्रेस और मॉडल तनु चंदेल ने रिएक्ट किया है।
तनु चंदेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदिल-राखी (Rakhi Sawant) विवाद पर रिएक्ट करते हुए कहा, राखी मैंने तुमको और तुम्हारे दोस्तों को पहले ही बताया है कि मैं तुम्हारे आदिल के साथ नहीं हूं। ये सब जानने के बाद भी मैं आदिल का साइड नहीं ले रही हूं। ये तुम्हारा और तुम्हारे पति (Adil Khan) का मैटल है। मुझे इसमें मत घसीटो।

तनु के बाद आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने भी किया रिएक्ट

इससे पहले आदिल खान (Adil Khan Durrani) की एक्स गर्लफ्रेंड रोशिला ने भी दोनों के मैटर पर रिएक्ट किया था। उन्होंने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा था कि मुझे बीच में मत घसीटो, तंग आ गई हूं। बता दें रोशिला आदिल एक समय में रिलेशनशिप में थे। फिर आदिल का नाम तनु से जुड़ा। इस बारे में खुद राखी ने ही दावा किया था।

तनु पर लगाए थे राखी ने घर तोड़ने के आरोप

राखी सावंत ने तनु का नाम लेते हुए कहा था कि जब वह बिग बॉस मराठी में गई थीं तो आदिल और तनु साथ में आए। उन्होंने आदिल की बॉडी पर लवबाइट्स भी देखे थे। तनु ने उनकी शादीशुदा जिंदगी तबाह कर दी है।

राखी सावंत ने दी तनु नवेदिता चंदाल को बद्दुआ

हाल में ही राखी सावंत ने नए वीडियो में तनु चंदेल का नाम बिगाड़ते हुए कहा था कि 'तनु नवेदिता चंदेल के नाम में ही चंडाल है। तू बहुत बड़ी चंडाल है। नवेदिता तूने मेरा घर और दिल तोड़ा है। मैं तुझे बद्दुआ देती हूं। वो बीवी का नहीं हुआ तो तेरा भी नहीं होगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.