तृतीय लिंग समुदाय और दिव्यांगजनों की शहर में निकली रैली

Updated on 11-09-2023 03:28 PM

बिलासपुर| लोकतंत्र के पर्व चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने शहर में आज दिव्यांगजनों और तृतीय लिंग समुदाय के नागरिकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं रैली में भाग लिया और सभी का हौसला बढ़ाया। शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान नारों से पूरा शहर गूंज उठा। इस मतदाता जागरूकता रैली की अनुगूंज निश्चित तौर पर दूर तलक जाएगी। यह रैली जिला कार्यालय से शुरू होकर शासकीय देवकीनंदन कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में समाप्त हुई। इस रैली में जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी  अजय अग्रवाल, दिव्यांग आइकॉन लोक कलाकार लीलाधर भांगे, तृतीय लिंग वर्ग के अध्यक्ष   विजय अरोड़ा, बड़ी संख्या में दिव्यांगों और तृतीय लिंग समुदाय के लोगों नेे भी भाग लिया।

रैली के पश्चात् आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने कहा कि हम अपने अधिकारों के प्रति तो सजग रहते हैं लेकिन अपने कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं रहते हैं। मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है। पांच सालों में यह दुर्लभ अवसर हमें मिलता है। उन्होंने सभी से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील करते हुए अपने आस-पास के लोगों को भी प्रेरित करने कहा। जिले में मतदान का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी शैक्षणिक संस्थाएं यह सुनिश्चित करें कि जो भी विद्यार्थी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वो मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। साथ ही जिले के आदर्श आइकॉन, सामाजिक संगठन एवं तृतीय लिंग समुदाय भी इस कार्य में अपनी अधिक से अधिक सहभागिता निभाएं। आज मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम दिन है। आप सभी लोगों के प्रयासों से हम अवश्य शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। कलेक्टर ने सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी अजय अग्रवाल ने सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वीप के तहत शत-प्रतिशत मतदान-बिलासपुर का अभिमान के लिए निकाली गई रैली में भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों और समाज कल्याण विभाग के कला पथक दल ने मतदाता जागरूकता गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का सफल संचालन आरजे  फिजा और संस्कृति ने किया। इस अवसर पर स्वीप प्रभारी ओम पांडेय, समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा मैथ्यू एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.