राम चरण का मोबाइल नंबर बीवी उपासना ने बड़े मजेदार नाम से कर रखा सेव, आगे लिखा है 200, कारण जान छूट जाएगी हंसी

Updated on 13-08-2025 02:47 PM
आमतया पति-पत्नी अपने पार्टनर्स के नंबर अलग-अलग नामों से सेव करते हैं। ऐसा सिर्फ आम पब्लिक की कहानी नहीं बल्कि फिल्मी सितारों का भी यही आलम है। साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार राम चरण की वाइफ उपासना कोनिडेला ने भी पति का नाम कुछ अलग अंदाज में सेव कर रखा है। हालांकि, इसके पीछे एक मजेदार वजह भी है।

उपासना कोनिडेला और राम चरण की शादी साल 2012 में हुई थी। दोनों की एक प्यारी सी बेटी क्लिन कारा है। हाल ही में उपासना को तेलंगाना स्पोर्ट्स हब का को-चेयरमैन अपॉइंट किया गया है।

अपने फोन में 'राम चरण 200' से सेव कर रखा है एक्टर का नाम

हाल ही में इस बिज़नेसवुमन ने कुछ इंटरव्यू दिए और राम चरण को लेकर एक मजेदार बात बताई। उन्होंने बताया कि अपने फोन में पति का नंबर सिर्फ उनके नाम से सेव नहीं कर रखा है। उपासना ने उनका नाम अपने फोन में 'राम चरण 200' से सेव कर रखा है। अब इसपर हो सकता है कि कई लोगों को लगे कि राम चरण की 200 गर्लफ्रेंड्स रही हों या फिर ऐसा ही कुछ और। लेकिन उपासना ने बताया है कि ऐसा कुछ नहीं और इसके पीछे की असली वजह बताई है।

इस सच का जिक्र इससे पहले कभी नहीं किया गया

उन्होंने बताया कि ऐसे उन्होंने फोन नंबर को क्यों सेव कर रखा है। उपासना ने कहा कि उन्होंने अपना मोबाइल नंबर ठीक 200 बार बदला है। हालांकि, इस सच का जिक्र इससे पहले कभी पब्लिकली नहीं किया गया।

फेवरेट फिल्म के सवाल पर 'आरआरआर' का नाम

उपासना ने अपनी फेवरेट फिल्म के सवाल पर 'आरआरआर' का नाम लिया। उन्होंने कहा कि ये वो प्रोजेक्ट है जिस पर राम चरण ने अपने अब तक के करियर में सबसे अधिक मेहनत की है

राम चरण के अगले बर्थडे पर भव्य रिलीज

फिलहाल एक्टर बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'पेड्डी' को लेकर बिजी चल रहे हैं। गांव के बैकग्राउंड पर सजी इस स्पोर्ट्स ड्रामा में उनके साथ जान्हवी कपूर हैं। फिल्म के मेकर्स ने 27 मार्च, 2026 को इसके भव्य रिलीज़ की प्लानिंग पहले से कर रखी है क्योंकि इसी दिन एक्टर का जन्मदिन भी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
 21 September 2026
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
 21 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घ‍िर गई है। यह फिल्‍म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
Advt.