राम कपूर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं... एक्टर के भद्दे कमेंट पर बोले सुधांशु पांडे- वो राम का नाम खराब कर रहा है
Updated on
27-06-2025 02:01 PM
एक्टर राम कपूर ने हाल ही जो आपत्तिजनक कमेंट किए, उसके कारण उनकी खूब किरकिरी हो रही है। यहां तक कि उनके शो 'मिस्त्री' के प्रमोशन से भी एक्टर को हटा दिया गया। अब 'अनुपमा' फेम सुधांशु पांडे ने इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने राम कपूर के कमेंट पर पूरी टीवी इंडस्ट्री की ओर से माफी मांगी है। साथ ही कहा कि राम कपूर ने जो कहा, वह उनके मानसिक असंतुलन की ओर इशारा करता है।
मालूम हो कि राम कपूर ने हाल ही अपने नए शो 'मिस्त्री' के प्रमोशन के दौरान कुछ आपत्तिजनक और भद्दे कमेंट किए थे। बताया जा रहा है कि राम ने शो की मार्केटिंग टीम के एक मेल एक्जीक्यूटिव को किस करने की भी बात कही। वहीं, काम के प्रेशर को लेकर बात करते हुए राम कपूर ने कहा था कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था जैसे गैंगरेप हुआ हो।
'आप मानसिक रूप से अस्थिर हैं, तभी आप इस तरह की बात करेंगे'
इसी पर राम कपूर निशाने पर आ गए और मेकर्स ने उन्हें 'मिस्त्री' के प्रमोशन से बाहर कर दिया। इस पर सुधांशु पांडे ने टीवी इंडस्ट्री की ओर से माफी मांगी। उन्होंने 'फिल्मीबीट' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'पहली बात तो ये कि अगर राम ने ऐसा किया है तो वो राम का नाम खराब कर रहा है। दूसरी बात ये कि मुझे ऐसा लगता है कि अगर आप मानसिक रूप से अस्थिर हैं, तभी आप इस तरह की बात करेंगे।'
'बहुत ही गलत है मैं अपनी इंडस्ट्री के ओर से माफी मांगता हूं'
सुधांशु पांडे ने आगे कहा, 'किसी भी लड़की के कपड़ों के बारे में या उसके बारे में... तो ये मानसिक अस्थिरता का एक लक्षण है। हम लोग तो हर किसी के प्रति इतना रिस्पेक्टफुल रहते हैं, तो लड़कियां तो बहुत बड़ी बात हो गई ना। किसी औरत के लिए अगर आप अपमानित करने वाला शब्द यूज कर रहे हैं या कुछ ऐसा जेस्चर यूज कर रहे हैं, तो बहुत गलत स्पेस में हैं। मुझे पता नहीं, पर अगर राम ने ऐसा बोला है तो यह बिल्कुल गलत है। बहुत ही गलत है। मैं माफी मांगता हूं कि मेरी इंडस्ट्री से किसी ने ऐसा किया है।'
राम कपूर ने माफी मांगते हुए दी ये सफाई
मामले पर विवाद बढ़ा तो राम कपूर ने माफी मांग ली। उन्होंने हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' से कहा, 'सबके पहले तो मैं यह कहना चाहूंगा कि मुझ पर जो भी आरोप लगाया गया है, मैंने वो सब कहा है। इसलिए, सच तो यह है कि मैं दोषी हूँ। लेकिन मैं अपने बचाव में यही कहना चाहता हूं। जब भी मैं ऐसे लोगों के साथ होता हूं, जिनके साथ मैं सहज हूं, तो मैं बिंदास होकर बात करता हूं। जो लोग मुझे जानते हैं और जिन्होंने मेरे साथ काम किया है, वो सभी जानते हैं कि मैं ऐसा ही हूं और मेरा इरादा आपत्तिजनक होने का नहीं था।'
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…