राम मंदिर-आर्टिकल 370 हटाना उन्हीं का सपना था, PM की वजह से साकार हुआ

Updated on 09-01-2024 12:33 PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार (8 जनवरी) को कहा कि अगर बालासाहेब ठाकरे आज जिंदा होते तो वे राम मंदिर को लेकर मोदी की पीठ थपथपाते। अयोध्या में राम मंदिर बनना और जम्मू- कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना बालासाहेब का ही सपना था। पीएम मोदी की वजह से बालासाहेब के दोनों सपने साकार हो पाए हैं।

महाराष्ट्र का राजापुर और कोंकण इलाका शिवसेना का गढ़ माना जाता है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना (शिंदे गुट) ने यहां सोमवार को शिव संकल्प अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य जमीन पर लोगों से जुड़ना और पार्टी मजबूत करना है। इसी दौरान CM शिंदे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी और बालासाहेब का जिक्र किया।

शिंदे बोले- शिवसेना के धनुष-बाण से हिंदुत्व के दुष्मनों को नष्ट करेंगे
शिंदे ने सोमवार को कोंकण में भी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- कोंकण की जनता का बालासाहेब से अटूट रिश्ता है। शिवसेना के धनुष-बाण से यहां के लोगों को गहरा नाता हैं। यह भगवान राम का धनुष-बाण है... बालासाहेब का धनुष-बाण है और आम जनता का धनुष-बाण है। हमने अपने सिद्धांतों के लिए लड़ाई लड़ी है। सत्ता हथियाना हमारा लक्ष्य नहीं था। हमने यह नहीं सोचा कि हमें क्या मिलेगा, बल्कि राज्य को क्या मिलेगा, हमने इसके बारे में हमेशा सोचा। इस वजह से असली शिवसेना और धनुष-बाण हमारे पास है। कोंकण की जनता इस धनुष-बाण से हिंदुत्व के दुश्मनों को नष्ट करेगी।

'मुंबई-ठाणे शिवसेना का शरीर, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग फेफड़े'
शिंदे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा- शिवसेना का जन्म मुंबई-ठाणे में जरूर हुआ, लेकिन पार्टी वास्तव में कोंकण में ही बढ़ी। मुंबई-ठाणे शिवसेना का शरीर हैं, लेकिन रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग शिवसेना के फेफड़े हैं। हमारी सरकार आने के बाद अब कोंकण के लोगों को न्याय मिलेगा। पिछली सरकारों के दौरान यहां की योजनाएं ठंडे बस्ते में थीं। यहां के विकास को अब रफ्तार मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.