राम रहीम बोला– विराट कोहली ने मुझसे गुरुमंत्र लिया:कई मुस्लिम पाकिस्तानी प्लेयर भी कलमा से जुड़े

Updated on 31-01-2025 01:27 PM

डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम ने दावा किया है कि भारतीय क्रिकेट विराट कोहली ने उससे गुरुमंत्र लिया है। राम रहीम ने डेरा सिरसा से ऑनलाइन सत्संग में कहा– ‘’विराट कोहली 2010 में यहां आए थे। उससे पहले 2007-08 में आए थे। फिर उन्होंने गुरुमंत्र भी लिया। ऐसे और भी क्रिकेट प्लेयर हैं।’’

राम रहीम ने आगे कहा– ‘’यहां हिंदुस्तान–पाकिस्तान का मैच हुआ था। उसके पाकिस्तानी प्लेयर भी गुरुमंत्र यानी कलमा से जुड़े थे। हालांकि, वे मुस्लिम प्लेयर थे। ऐसे बहुत सारे प्लेयर हैं। जो आज भी खेलते हैं। उनको देखकर अच्छा लगता है।’’

करीब 8 साल पहले भी राम रहीम ने दावा किया था उसके पास विराट कोहली समेत जहीर खान, शिखर धवन और यूसुफ पठान जैसे खिलाड़ी सीखने आते थे। राम रहीम ने कहा था कि खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के वीडियो उसके पास हैं। उसने कहा कि खिलाड़ी चाहे उसका नाम लें या नहीं, ये उनकी मर्जी, लेकिन उसने उन्हें सिखाया है।

बता दें कि साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद काट रहा है। 28 जनवरी को वह 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया। हालांकि, इस बार उसे सरकार ने सिरसा डेरे में जाने की भी परमिशन दी। जहां से वह श्रद्धालुओं को ऑनलाइन प्रवचन दे रहा है।

यूट्यूब पर मन भटके तो पानी पीकर पढ़ना एक स्टूडेंट ने पूछा कि हम स्टडी के लिए यूट्यूब खोलते हैं और कुछ और दिख जाता है तो हम उसे चलाने लग जाते हैं? इसके जवाब में राम रहीम ने कहा- ‘’5 मिनट भक्ति कर लो। फिर पानी पीकर पढ़ना, यकीन मानो 90% ध्यान पढ़ाई में लगेगा। फिर 10% ध्यान उधर रहेगा, लेकिन यही प्रक्रिया करोगे तो 100% मन लगने लगेगा।’’

DNA का साइंटिस्ट हो तो चुटकियों में बीमारी ठीक होगी एक श्रद्धालु ने पूछा कि दुनिया को कैसा साइंटिस्ट चाहिए। इस पर राम रहीम ने कहा- आज DNA के साइंटिस्ट की जरूरत है। अगर आदमी का DNA ठीक हो जाए तो कैसे भी बीमारी हो, चुटकियों में ठीक हो जाएगी।

मैथ कौन सा भूत है? एक स्टूडेंट ने पूछा कि मुझे मैथ्स से डर लगता है। इस पर राम रहीम ने कहा- मैथ्स कौन सा भूत है? अगर रेगुलर करते रहो तो मैथ आ जाएगी। अगर गैप डाल दोगे तो मैथ के सब्जेक्ट में डिफिकल्टी आ जाएगी। मैथ से डरना नहीं, उसे कहा करो- आजा तुझे मैं सैट करता हूं।

किसी का चमचा, कड़छा न बनो एक श्रद्धालु ने पूछा कि चमचों को कैसे समझाएं कि गलत लोगों की चमचागिरी न करें। इस पर राम रहीम ने कहा-’’ कई बार कोई हमारी भी चमचागिरी करने लग जाता है। हम कहते हैं कि हम तो तेरे नौकर के भी नौकर हैं। आप चमचा न बनो। चाहे कोई उसके लिए चमचा बने या कड़छा।

आत्मरक्षा में मक्खी–मच्छर मारना पाप नहीं एक श्रद्धालु ने पूछा कि अगर गलती से मक्खी-मच्छर मर गया तो वह पाप है या पुण्य? इस पर राम रहीम ने कहा- किसी को मारना पुण्य नहीं होता। हां, भगवान ने आत्मरक्षा का हक सबको दिया है। मच्छर चिकनगुनिया, डेंगू या मलेरिया का हुआ तो उसको हाथ जोड़ने से वह अपना काम कर जाएगा। उसे उड़ाते समय वह मर गया तो यह पाप नहीं है। हो सकता है कभी आप मच्छर बने हों और उसने हाथ मारा हो।

2 केस में उम्रकैद, 1 में बरी राम रहीम, पैरोल की टाइमिंग फिर चुनाव से जुड़ी राम रहीम को 3 केस में उम्रकैद की सजा हुई थी। इनमें साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के केस में वह उम्रकैद काट रहा है। इसके अलावा डेरा मैनेजर रणजीत हत्याकांड में उसे हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था। हालांकि, इसके खिलाफ CBI ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें राम रहीम को भी नोटिस जारी हो चुका है।

खास बात यह है कि राम रहीम की इस बार मिली पैरोल की टाइमिंग भी चुनाव से जुड़ी है। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इसके अलावा हरियाणा में भी दिल्ली चुनाव के बाद निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.