छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में पढ़ाई जा रही रामायण:वाद्य-यंत्रों संग बच्चे गाते हैं राम-कथा

Updated on 06-03-2024 01:51 PM

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सरकारी स्कूल में बच्चों को रामायण की शिक्षा दी जा रही है। सकड़ा प्राइमरी स्कूल और टंगटेवापारा प्राइमरी स्कूल में बच्चे खुद रामायण पाठ करते हैं। कठिन श्लोक को पढ़कर उसका अर्थ भी बताते हैं।

स्कूल में बच्चों को उनके पाठ्यक्रम के साथ ही धर्म की शिक्षा दी जा रही है। गांव में होने वाले नवधा रामायण में भी बच्चे हिस्सा लेते हैं और वाद्य यंत्रों के साथ राम कथा गाकर सुनाते हैं। शिक्षक कहते हैं कि उनका यह प्रयास बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए है।

कक्षा एक के बच्चे भी पढ़ लेते हैं हिंदी

शिक्षकों के इस प्रयास को सराहनीय पहल बताया जा रहा है। दोनों स्‍कूल में पहली से पांचवीं तक के 114 बच्चे हैं। पहली के बच्चे भी किताब देखकर हिंदी पढ़ लेते हैं। स्‍कूल के अधिकांश बच्‍चे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं।

सकड़ा स्‍कूल में 46 बच्चे कर रहे पढ़ाई

सकड़ा स्‍कूल के शिक्षक रूद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राइमरी के बच्‍चों को धीरे-धीरे अनुशासन के पथ पर चलने के लिए तैयार किया जा रहा है। पाठ्यक्रम के साथ उन्हें रामायण की शिक्षा भी दे रहे हैं। वर्तमान में सकड़ा स्‍कूल में 46 बच्चे यहां पढ़ाई कर रहे हैं।

मंत्री श्याम बिहारी के सामने गाया भजन

शिक्षक रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्‍कूल का मुख्य उद्देश्य बच्‍चों में शिक्षा के साथ संस्‍कार देना है। उन्‍होंने कहा कि बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ संस्कार भी होना चाहिए। दोनों स्कूलों के बच्चों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के सामने भी भजन और रामायण गाई। इसने सभी श्रोताओं को प्रभावित किया।

बच्चों को दी जा रही थी रामायण की गलत जानकारी

शिक्षक दिलीप सिंह मार्को, प्रतिभा जायसवाल, कांति कंवर ने बताया कि रामायण एक आदर्श जीवन जीने की कला को सिखाती है। कई लोग आदिवासी समाज को बरगला रहे थे। रामायण की गलत जानकारी दी जा रही थी। इसे देखते हुए बच्चों को स्कूल में रामायण पाठ की शिक्षा देनी शुरू की गई। इससे बच्चे रामायण की बातों को सीख और समझ सकेंगे।

स्कूल के गार्डन में सब्जी उगाते हैं बच्चे

शिक्षकों ने बताया कि सकड़ा प्राइमरी स्कूल में बच्चों को खेती की भी शिक्षा दी जाती है। बच्चे स्कूल के गार्डन में खुद सब्जी उगाते हैं, फसल उगाते हैं। साथ ही उसकी देखभाल भी करते हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य कामों की भी जानकारी दी जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.