आज 15 घंटे होंगे रामलला के दर्शन:हरे वस्त्र में सोने के मुकुट से सजाया कल भीड़ बेकाबू होने के बाद आज सख्त पहरा

Updated on 24-01-2024 12:13 PM

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बुधवार को दूसरा दिन है। मंगलवार को भक्तों की भारी भीड़ बेकाबू होने के बाद आज सख्त पहरा है। RAF के जवान मंदिर के बाहर लगे हुए हैं। अनाउंसमेंट करके भक्तों की भीड़ को मैनेज किया जा रहा है।

इधर, बुधवार को रामलला के श्रृंगार की तस्वीर सामने आई है। इसमें रामलला हरे वस्त्र में सोने का मुकुट पहनकर दर्शन दे रहे हैं। भक्तों की भीड़ को देखते हुए आज से रामलला 15 घंटे दर्शन देंगे। सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक। दोपहर 12 बजे केवल भगवान को भोग और आरती के लिए मंदिर के पट 15 मिनट के लिए बंद होंगे।

मंगलवार को भारी भीड़ के बाद अंदर बैरिकेडिंग कर दी गई है। ताकि भक्त लाइन में अंदर जाए। सुरक्षा से जुडे़ एक अधिकारी ने बताया कि मंदिर के बाहर आज लाइन लगी हुई है। मंगलवार को जो अफरा-तफरी जैसा माहौल था। वह अब नहीं है। ग्रुप बनाकर भक्तों को गर्भगृह में भेजा जा रहा है।

कल CM को संभालना पड़ा मोर्चा, माइक से कहा- हड़बड़ाए नहीं
इससे पहले कल मंगलवार को प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन का पहला दिन था। दिनभर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। भारी भीड़ के चलते शाम करीब 4 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से लखनऊ से अयोध्या पहुंचे। उन्होंने भीड़ का जायजा लिया। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से अपील की कि दर्शन करने के लिए हड़बड़ाएं नहीं। भीड़ नॉर्मल होने के बाद अयोध्या आएं।

5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए रामलला के दर्शन
वहीं, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और स्पेशल DG प्रशांत कुमार व्यवस्था संभालने के लिए कई घंटे तक गर्भगृह में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं से अपील की कि 10-15 दिन बाद आएं और आसानी से रामलला के दर्शन करें। दर्शन कराने के लिए 8 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए। अयोध्या के DM नीतीश कुमार ने 8 मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। मंगलवार को करीब 5 लाख से ज्यादा भक्तों ने रामलला के दर्शन किए।

रामलला की 5 बार आरती, दो बार जलपान
राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, 'रामलला को हर दिन अलग-अलग रंग के वस्त्र और आभूषण पहनाए जाएंगे। इसका दिन नए विधान के अनुसार होगा। रामलला के नवीन विग्रह के कारण पूजन और श्रृंगार का समय बढ़ा है। मेरे साथ 4 सहायक पुजारी, 1 भंडारी, 1 कोठारी और 1 माली रामलला की सेवा कर रहे हैं।'

आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, 'अभी रामलला की पहले की ही तरह 5 आरती, दो बार भोग और जलपान हो रहा है। पहली आरती सुबह 6:30 बजे-जागरण आरती, दूसरी- 7.30 बजे श्रृंगार आरती, तीसरी- दोपहर 12.30 बजे (भोग आरती), चौथी शाम को 6 बजे (संध्या आरती) होगी। 5वीं आरती रात 9 बजे शयन आरती होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.