अयोध्‍या के भव्‍य मंदिर में नवरत्‍नों पर विराजेंगे रामलला, हीरा-पन्‍ना और सोने के सिंहासन से लेकर सबकुछ जानिए

Updated on 07-12-2023 12:36 PM
वाराणसी: अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा का उत्‍सव न भूतो न भविष्‍यति की तर्ज पर मनाया जाएगा। दिव्‍य-भव्‍य मंदिर के गर्भगृह में रामलला नवरत्‍नों पर विराजेंगे। बहुमूल्‍य रत्‍नों में हीरा, पन्‍ना, पुखराज, मूंगा, नीलम, माणिक, मोती, स्‍वर्ण और चांदी के अलावा पारा शामिल है। इन्‍हें चारों वेदों की ऋचाओं के पाठ के बीच मंत्रों से अभिसिंचित कर गर्भगृह में भूमिगत प्रतिस्थापित किया जाएगा। 22 जनवरी को मध्‍याह्न काल में मृगशिरा नक्षत्र में होने वाले प्राण प्रतिष्‍ठा के मुख्‍य अनुष्‍ठान में यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे और उन्‍हीं के हाथों पहली महाआरती होगी।

राम मंदिर ट्रस्‍ट ने रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्‍ठा कर्मकांड के मार्गदर्शन का जिम्‍मा काशी विद्वत परिषद को सौंपा है। परिषद के आठ शीर्ष विद्वानों की मौजूदगी और आचार्य गणेश शास्‍त्री प्रविड़ के निर्देशन में काशी के विद्वान पं. लक्ष्‍मीकांत द्विवेदी के साथ 21 वैदिक विद्वान संपूर्ण अनुष्‍ठान करावएंगे। काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि प्राण-प्रतिष्‍ठा अनुष्‍ठान के क्रम में गर्भगृह में प्रतिमा को 21 जनवरी को स्थापित करने से पहले नवग्रह व नवरत्‍न पूजन होगा। प्रतिमा को जिस स्‍थान पर स्‍थापित किया जाएगा, उसके ठीक नीचे भूमिगत नवरत्‍न प्रतिस्थापित किए जाएंगे।

सोने का होगा सिंहासन

इसके ऊपर सोने के सिंहासन में विराजमान रामलला बालरूप में भक्‍तों को दर्शन देंगे। नवरत्‍नों का आकार तय करने के लिए विद्वत परिषद के विद्वानों की बैठक जल्‍द होने वाली है। बता दें कि अयोध्‍या में राम मंदिर शिलान्‍यास के लिए भूमि पूजन भी काशी विद्वत परिषद से जुड़े विद्वानों की उपस्थिति में वैदिक ब्राह्मणों ने कराया था।

परिषद के आठ विद्वान जाएंगे

काशी विद्वत परिषद के अध्‍यक्ष पद्मभूषण प्रो. वशिष्‍ठ त्रिपाठी व महामंत्री प्रो. रामनारयण द्विवेदी की अगुआई में प्रो. रामचंद्र पांडेय, प्रो. भगवत शरण, प्रो. चंद्रमौलि उपाध्‍याय, प्रो. विनय कुमार पांडेय, प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी व प्रो. गोविंद शर्मा अनुष्‍ठान के लिए 20 जनवरी को अयोध्‍या के लिए रवाना होंगे। रवाना होने से पहले विद्वान विश्‍वनाथ मंदिर और संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन करने के साथ अपने साथ बाबा विश्‍वनाथ का चंदन और बेलपत्र ले जाएंगे। विद्वत परिषद के अलावा काशी के 70 से ज्‍यादा संत और काशी विश्‍वनाथ मंदिर न्‍यास के सदस्‍य भी प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में जाएंगे।

बाबा विश्‍वनाथ को दिया जाएगा आमंत्रण

भगवान श्रीराम के आराध्‍य भगवान शिव यानी बाबा विश्‍वनाथ को प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह का विशेष आमंत्रण दिया जाएगा। काशी विद्वत परिषद का शिष्‍टमंडल श्री काशी विश्‍वनाथ मंदिर जाकर पीले अक्षत के साथ निमंत्रण पत्र बाबा के गर्भगृह में चढ़ाएगा। बाबा विश्‍वनाथ के साथ अष्‍ट भैरव, नव दुर्गा सहित सभी छप्‍पन विनायक को भी समारोह में आने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा। प्राण-प्रतिष्‍ठा अनुष्‍ठान में देश के सभी प्रमुख मंदिरों और मठों के प्रमुख मौजूद रहेंगे। दक्षिण भारत के सभी प्रमुख मठों के प्रमुख (अधीनम) विशेष तौर पर बुलाए गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.