सौरव गांगुली संग क्रिकेट खेलते दिखे रणबीर कपूर, पर्दे पर बनेंगे दादा? इधर किशोर कुमार की भी चर्चा

Updated on 27-02-2023 07:27 PM
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आने वाले हैं। ये मूवी 8 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इन सबके बीच रणबीर जोरशोर से अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। उन्हें हाल ही में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली संग क्रिकेट खेलते हुए देखा गया। इसी के साथ अब ये चर्चा तेज हो गई है कि वो उनकी बायोपिक में काम करेंगे। इधर, किशोर कुमार की बायोपिक की भी खूब चर्चा हो रही है। आइये जानते हैं कि दोनों फिल्मों पर एक्टर का क्या कहना है।

रणबीर को ऑफर नहीं हुई 'दादा' की बायोपिक!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में Ranbir Kapoor कह रहे हैं, 'मुझे लगता है कि दादा (सौरव गांगुली) ना सिर्फ भारत में, बल्कि दुनियाभर में एक लिविंग लेजेंड हैं। उन पर बायोपिक बहुत स्पेशल होगी। दुर्भाग्य से मुझे ये फिल्म ऑफर नहीं हुई है। मुझे लगता है कि लव फिल्म्स के मेकर्स अभी भी स्क्रिप्ट लिख रहे हैं।' बता दें कि साल 2021 में लव रंजन प्रोडक्शन ने सौरव की बायोपिक का ऐलान किया था, तबसे ही फिल्म की कास्ट की चर्चा हो रही है। वहीं सौरव ने बॉम्बे टाइम्स से कहा था कि अभी तक फाइनल डिसीजन नहीं लिया गया है। मीटिंग के बाद ही सबकुछ क्लियर होगा।

11 साल से किशोर कुमार की बायोपिक पर काम

किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा बनने के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा, 'मैं 11 साल से किशोर कुमार के बायोपिक पर काम कर रहा हूं। हम इसे अनुराग बसु के साथ लिख रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि ये मेरी अगली बायोपिक होगी, लेकिन मैंने अभी तक दादा के ऊपर जो बायोपिक बना रही है, उसके बारे में कुछ सुना नहीं है। इसलिए, मुझे नहीं पता।'

रणबीर ने सौरव संग खेला क्रिकेट

रणबीर ने भले ही ये बयान दिया है, लेकिन इससे पहले बीते रविवार को रणबीर और सौरव ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में क्रिकेट खेला। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। दोनों बातचीत करते भी नजर आए और फोटोज भी क्लिक कराईं। इस दौरान सौरव ने एक स्पेशल टीशर्ट पहनकर रणबीर की अपकमिंग मूवी 'तू झूठी मैं मक्कार' का प्रमोशन भी किया।

किशोर कुमार के बेटे ने कहा था कुछ और!

पिछले साल किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने अपने पिता की बायोपिक के बारे में हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की थी। उन्होंने कहा था, 'हम मेरे पिता पर भी बायोपिक कर रहे हैं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या ये अनुराग बसु और रणबीर कपूर को लेकर बनेगी तो उन्होंने कहा था, 'नहीं, अब हम इसे खुद प्रोड्यूस करेंगे। हमने इसे लिखना शुरू कर दिया है।'

8 मार्च को रिलीज होगी 'तू झूठी मैं मक्कार'

Tu Jhoothi Main Makkaar फिल्म की बात करें तो इसमें रणबीर के साथ श्रद्धा कपूर और कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी भी नजर आएंगे। इसे लव रंजन ने डायरेक्ट किया है। रणबीर और श्रद्धा ने पहली बार साथ काम किया है। ये मूवी 8 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। इसके अलावा रणबीर के पास पाइपलाइन में 'एनिमल' फिल्म भी है, जिसमें वो साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना संग नजर आएंगे। इसे संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। इसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.