Oscars में भेजी गई रणदीप हुड्डा की 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर'? डायरेक्‍टर के दावे पर FFI अध्यक्ष ने तोड़ी चुप्‍पी

Updated on 25-09-2024 12:46 PM
हाल ही आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म 'लापता लेडीज' के ऑस्कर 2025 की रेस में शामिल होने के बीच खबर आई कि रणदीप हुड्डा स्टारर 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' भी ऑस्कर में भेजी जा रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि इसे ऑस्कर 2025 के लिए सब्मिट किया गया है। पर अब जो अपडेट आया है, वह फैंस का दिल तोड़ देगा।

Sandeep Singh ने जब जानकारी दी कि 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को भी भारत की तरफ से ऑस्कर 2025 में शामिल किया गया है, तो कुछ लोगों ने सवाल उठाए थे। इसी बीच अब फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने असलियत बताई है।

FFI के अध्यक्ष बोले- मेकर्स ने गलत जानकारी दी


FFI के मुताबिक, 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की ऑस्कर भेजे जाने की खबर फेक है। भारत से सिर्फ 'लापता लेडीज' को ही ऑफिशियली ऑस्कर्स के लिए भेजा गया है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक, FFI के अध्यक्ष रवि कोटाकारा ने इस बारे में कहा, 'उन्होंने (स्वातंत्र्य वीर सावरकर के मेकर्स) ने गलत जानकारी दी है। मैं जल्द ही इस पर बयान जारी करूंगा। सिर्फ 'लापता लेडीज' को भारत की तरफ से ऑस्कर्स में भेजा गया है।'

मालूम हो कि मंगलवार, 24 सितंबर को 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के मेकर्स ने एक पोस्ट में बताया कि फिल्म ऑस्कर्स में जा रही है। इसके लिए उन्होंने FFI को भी धन्यवाद दिया। इस पोस्ट से बहुत से लोगों को लगने लगा कि 'लापता लेडीज' नहीं, बल्कि 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' ऑस्कर्स में भारत की ऑफिशियल एंट्री है। पर ऐसा नहीं है।

वहीं 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने कहा कि फिल्म को ऑस्कर्स के लिए FFI ने ही सब्मिट किया था। हालांकि, उन्हें यह नहीं पता कि फिल्म को कब सब्मिट किया गया था। पर वह खुश हैं कि फिल्म ऑस्कर्स में जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
Advt.