रणजी फाइनल...विदर्भ को जीत के लिए 538 रन का टारगेट:मुंबई 418 रन पर ऑलआउट

Updated on 13-03-2024 02:05 PM

मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 के फाइनल में विदर्भ को जीत के लिए 538 रन का टारगेट दिया है। मेजबान टीम मंगलवार को अपनी दूसरी पारी में 418 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई को पहली पारी में 119 रन की बढ़त मिली थी। दिन का खेल समाप्त होने तक विदर्भ ने दूसरी पारी में बिना नुकसान 10 रन बना लिए हैं। अथर्व तायड़े 3 और ध्रुव शोरे 7 नॉटआउट हैं।

इससे पहले, विदर्भ ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी और मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 224 रन बनाए। विदर्भ पहली पारी में महज 105 रन पर सिमट गया। चौथे दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर मैच देखने स्टेडियम पहुंचे।

मुशीर खान का शतक, अय्यर-मुलानी के अर्धशतक
वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को मुंबई ने 141/2 के स्कोर से खेलना शुरू किया। कप्तान अजिंक्य रहाणे 58 और सरफराज खान के भाई मुशीर खान 51 रन के अपने स्कोर को आगे बढ़ाया। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन मुशीर खान ने बनाया। उन्होंने 326 बॉल पर 136 रन की पारी खेली। श्रेयश अय्यर ने 111 बॉल पर 95 रन बनाए। रहाणे ने 75 रन बनाए। वहीं शम्स मुलानी ने नाबाद 50 रन की पारी खेली।

विदर्भ की ओर से हर्ष दुबे ने 5 विकेट झटके। यश ठाकुर ने 3 विकेट लिए। एक-एक विकेट अमन मोखाड़े और आदित्य ठाकरे को मिला।

विदर्भ के लिए कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका
विदर्भ के लिए पहली पारी में कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। टीम एक लिए सबसे ज्यादा 27 रन यश राठौड़ ने बनाए। उनके अलावा, अथर्व तायड़े ने 23 और आदित्य ठाकरे ने 19 रन बनाए। मुंबई की ओर से धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी और तनुष कोटियन ने तीन-तीन विकेट लिए। एक विकेट शार्दुल ठाकुर को भी मिला।

पहली पारी में शार्दूल का अर्धशतक, रहाणे-अय्यर फेल
मुंबई की ओर से पहली पारी में शार्दूल ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया। मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर दोनों फेल रहे। शार्दूल ने 75 रन की पारी खेली। इस दौरान आठ चौके और तीन छक्के लगाए। उनके अलावा पृथ्वी शॉ ने 46 रन बनाए। भूपेन लालवानी ने 37 रन का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा कोई अन्य बड़ी पारी नहीं खेल पाया। रहाणे और अय्यर ने 7-7 रन बनाए।

विदर्भ के लिए यश ठाकुर और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट लिए। उमेश यादव ने दो विकेट झटके। आदित्य ठाकरे को भी एक विकेट मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.