रणवीर सिंह ने AI जेनरेटेड वीडियो के खिलाफ कराई FIR दर्ज, सोशल मीडिया पर लिखा- डीपफेक से बचो दोस्तो

Updated on 22-04-2024 02:33 PM
अब तक कई फिल्म स्टार्स डीपफेक वीडियो के शिकार हो चुके हैं। रश्मिका मंदाना, आमिर खान के बाद अब रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। इस वक्त चुनाव के माहौल में रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो वायरल है हो रहा है जिसमें वो एक पॉलिटिकल पार्टी को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो के खिलाफ अपना रिएक्शन भी दिया है और लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने AI जेनरेटेड डीपफेक वीडियो के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है। रणवीर ने साइबर क्राइम सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई है जिसकी छानबीन में क्राइम ब्रांच टीम जुट गई है।

बता दें कि रणवीर सिंह हाल ही में कृति सेनन और मनीष मल्होत्रा के साथ किसी फैशन शो में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे थे। इसी बीच एक वीडियो सामने आया जिसमें वह किसी पॉलिटिकल पार्टी के सपोर्ट में बातें करते दिख रहे हैं। हालांकि, गौर से देखेंगे तो पता लगेगा कि वीडियो तो सही है लेकिन ऑडियो के साथ छेड़खानी की गई है। इस वीडियो में AI के जरिए वॉइस क्लोन की मदद से उनकी बातें बदल दी गई हैं। रणवीर के स्पोक्स पर्सन ने बताया है कि एक्टर ने इस डीपफेक वीडियो के खिलाफ साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

डीपफेक वीडियो के खिलाफ रणवीर सिंह ने कराई FIR दर्ज

ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर स्पोक्सपर्सन ने कहा, 'जी हां, हमने रणवीर सिंह के इस डीपफेक वीडियो को प्रमोट करने वाले हैंडल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।'

रणवीर ने कहा- डीपफेक से बचो दोस्तो

वहीं रणवीर सिंह ने इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर टेक्स्ट शेयर करते हुए लिखा- डीपफेक से बचो दोस्तो। इसी के साथ उन्होंने खतरे वाला निशान भी शेयर किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.