रणवीर सिंह ने शेयर किया कास्टिंग काउच का एक्सपीरियंस स्ट्रगल के दिनों को किया याद

Updated on 16-11-2022 06:41 PM

रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में की जाती है। वो आज जिस मुकाम पर हैं, वहां एक आउटसाइडर को पहुंचने के लिए बहुत जद्दोजहद करनी पड़ती है। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने साथ होने वाले कास्टिंग काउच का खुलासा किया है,जो कि बेहद हैरान करने वाला है। दरअसल रणवीर हाल ही में मोरक्को के माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें एटोइल डी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इवेंट दौरान रणवीर ने बॉलीवुड में अपने सफर के बारे में बात की। इस दौरान रणवीर ने अपने साथ होने वाले कास्टिंग काउच का एक्रिसपीयंस शेयर किया।

डायरेक्टर ने मजे के लिए छोड़ दिया था पालतू कुत्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म फेस्टिवल में रणवीर ने अपने बॉलीवुड ब्रेक के बारे में बताया। इस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि एक फिल्म मेकर ने उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया था। इसके बाद उसने अपने मजे के लिए रणवीर के पीछे कुत्ता छोड़ दिया था। हालांकि रणवीर ने उस फिल्म मेकर का नाम नहीं रिवील किया।

रणवीर ने आगे कहा- उस आदमी ने मुझे एक जगह पर बुलाकर पूछा कि तुम हार्ड वर्कर हो या स्मार्ट वर्कर? मैंने खुद को स्मार्ट नहीं माना, तो मैंने कह दिया कि मुझे लगता है कि मैं एक मेहनती इंसान हूं। इस पर उस आदमी ने कहा- डार्लिंग स्मार्ट बनो, सेक्सी बनो। स्ट्रगल के उन तीन सालों में मुझे इस तरह के कई एक्सपीरिएंस हुए, जिसके बाद मुझे अपनी वैल्यू पता चली।’

रणवीर की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर आखिरी बार जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। साल 2023 में रणवीर एक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस और करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.