घर में घुसकर युवती से रेप:अश्लील फोटो वीडियो भी बनाए, विरोध किया तो हत्या करने की दी धमकी

Updated on 09-12-2022 05:34 PM

ग्वालियर में युवती को घर में अकेला पाकर एक परिचित युवक घर मे घूस आया उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर भाग निकला। वारदात के समय आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसका शोषण करता रहा। साथ ही उसे धमकाया कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसके फोटो और वीडियो वाइरल कर देगा। शोषण व धमकियों से परेशान होकर पीड़ित थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में रामनगर लूट पुरा में रहने वाली 27 वर्षीय युवती (बबीता बदला हुआ नाम) ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर बताया है कि 5 अक्टूबर को रात के 11:00 बजे जब वह अपने घर पर अकेली थी तभी उसका परिचित नीरज तिवारी घर में घुस घुस आया उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरन वह प्यार किया इतना ही नहीं आरोपी ने उसके हसीन फोटो और वीडियो बना ली। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर गया उसका शारीरिक शोषण कर रहा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के लाभ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि जब पीड़ित जॉब के लिए ऑटो तलाश रही थी तभी उसकी जान पहचान आरोपी ऑटो ड्राइवर नीरज तिवारी से हुई थी इसी का फायदा उठाकर बस्ती घर में घुस आया था।

आरोपी को जल्द पकड़ने की कही बात

घटना की जानकारी देते हुए हजीरा थाने के सीएसपी रवि भदौरिया कहना है कि थाने पर आकर एक पीड़ित ने शिकायत कर बताया है कि जब वह जॉब पर जाने के लिए वह ऑटो तलाश रही थी तभी उसकी मुलाकात ऑटो ड्राइवर नीरज तिवारी से हुई थी। धीरे-धीरे उसके अच्छी जान पहचान हो गई थी इसी का फायदा उठाकर नीरज तिवारी उसके घर में घुस आया और उसे कोई डरा धमका कर उसके साथ गलत काम किया। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है उसकी तलाश की जा रही है जल्द से पकड़ लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.