भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे राशिद खान पीठ की चोट दोबारा उबरी, 2 महीने पहले कराई थी सर्जरी

Updated on 11-01-2024 01:07 PM

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे। उनकी पीठ की चोट दोबारा उबर गई है। राशिद ने 2 महीने पहले पीठ की सर्जरी कराई थी।

अफगानिस्तानी टीम के कप्तान इब्राहिम जादरान ने पहले टी-20 से पहले बताया कि राशिद मैच खेलने के लिए फिट नहीं हैं। उनकी कमी महसूस होगी, लेकिन मुजीब, नूर और नबी जैसे टॉप क्लास स्पिनर्स उपलब्ध रहेंगे।

भारत-अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज कल यानी गुरुवार से शुरू हो रही है। पहला मुकाबला मोहाली के IS बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा।

राशिद पूरी तरह फिट नहीं
25 साल के स्टार ऑलराउंडर ने 2 महीने पहले पीठ की सर्जरी कराई थी। वह टीम के साथ चंडीगढ़ पहुंचे और कुछ देर बॉलिंग भी की, लेकिन मैच से पहले कप्तान इब्राहिम जादारान ने कहा, 'राशिद पूरी तरह फिट नहीं है, उन्हें मैच फिट होने में अभी कुछ और समय लगेगा।'

'उम्मीद है राशिद जल्दी फिट हो जाएंगे'
इब्राहिम जादरान ने कहा, 'राशिद टीम के साथ ट्रैवल कर रहे हैं लेकिन वह फिलहाल फिट नहीं है। उम्मीद है कि वह जल्दी फिट हो जाएंगे। वह डॉक्टर्स के कॉर्डिनेशन में रिहैब कर रहे हैं और सीरीज में उनकी कमी महसूस होगी।'

'टीम अब भी मजबूत'
जादरान ने आगे कहा, 'राशिद का अनुभव अहम है लेकिन उनके बिना भी टीम मजबूत है। स्पिन डिपार्टमेंट में मुजीब उर रहमान और नूर अहमद पर टीम को जिताने की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं सबसे अनुभवी मोहम्मद नबी भी सिलेक्शन के लिए अवेलेबल रहेंगे।'

'भारत में भारत के खिलाफ खेलना मुश्किल रहेगा लेकिन टीम यहां अपनी स्किल्स दिखाने आई है। हमारे पास कई अच्छे टी-20 प्लेयर्स हैं। खिलाड़ी अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और मुझे यकीन है कि हम टीम इंडिया को अच्छा कॉम्पिटिशन दे पाएंगे।'

भारत से अब तक नहीं जीत सका अफगानिस्तान
भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी को पहला टी-20 खेला जाएगा। अफगानिस्तान की टीम पहली बार भारत के खिलाफ 3 टी-20 की सीरीज खेलने भारत आई है। पहला मैच मोहाली के IS बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि 14 जनवरी को दूसरा मुकाबला इंदौर और 17 जनवरी को तीसरा मुकाबला बेंगलुरु में होगा। 

टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जानत, अजमतुल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नायब और राशिद खान।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.