राशिद खान का फैन बॉय मोमेंट, विराट कोहली से जर्सी पर लिया ऑटोग्राफ

Updated on 22-05-2023 10:01 PM
बैंगलोर: विराट कोहली और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का खिताबी सपना गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के साथ ही खत्म हो गया। मैच में हार के गम में डूबी बैंगलोर टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली निराशा के बावजूद अपने चाहने वालों का ध्यान रखते हैं। मैच के बाद जब राशिद खान उनके पास पहुंचे तो उन्होंने बाहें खोलकर विपक्षी टीम के स्टार लेग स्पिनर का स्वागत किया।

विराट कोहली ने राशिद खान को जर्सी पर ऑटोग्राफ दिया। वे कुछ देर तक बात भी करते नजर आए। बता दें कि विराट कोहली (101* रन, 61 गेंद, फोर 13, सिक्स 1) ने लगातार अपना दूसरा शतक लगाकर बैंगलोर को मुश्किल से उबारा और 197 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाकर उम्मीद जगाई। लेकिन, उनकी इस मेहनत पर टाइटंस के ओपनर शुभमान गिल (104*) ने भी लगातार दूसरा शतक लगाकर पानी फेर दिया।
पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद गिल और इम्पैक्ट प्लेयर विजय शंकर (53 रन, 35 गेंद) ने दूसरे विकेट के लिए हुई 123 रन की साझेदारी कर गुजरात को मैच में वापसी कराई। फिर गिल ने अंत तक डटे रहकर पांच गेंद शेष रहते टीम को जीत दिलाई। बैंगलोर की हार से मुंबई को प्लेऑफ में आसानी से जीत मिल गई।

खूब लड़े विराट
बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडिम में बारिश के चलते लगभग एक घंटे की देरी से शुरू हुए मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा। बैंगलोर ने पावरप्ले में बगैर नुकसान के 62 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की। लेकिन, इसके बाद अगले तीन ओवर में लगे तीन झटके से उसकी पारी लड़खड़ा गई। लगातार गिर रहे विकेट के बीच 'किंग कोहली' डटे रहे और छठे विकेट के लिए अनुज रावत के साथ 64 रन की नॉट आउट साझेदारी कर टीम को मुश्किल से उबार लिया। जवाब में बैंगलोर के लिए जो काम विराट ने किया वही काम टाइटंस के लिए गिल ने कर दिखाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.