रतन टाटा ने इस कंपनी में कमाया 23,000% प्रॉफिट, अब कम कर दी हिस्सेदारी

Updated on 04-10-2024 12:46 PM
नई दिल्ली: टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म अपस्टॉक्स में 0.06% हिस्सेदारी लगभग 20 लाख डॉलर (लगभग 18 करोड़ रुपये) में बेची है। उन्हें कंपनी में अपने मूल निवेश पर 23,000% रिटर्न मिला है। साल 2022 में कंपनी की वैल्यूएशन 3.5 अरब डॉलर थी। कंपनी ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। टाटा ने आठ साल पहले अपस्टॉक्स में निवेश किया था। इस शेयर बिक्री के बाद अपस्टॉक्स में टाटा की हिस्सेदारी 1.27% रह गई है। टाटा संस देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप को होल्डिंग कंपनी है।

कई दशक तक टाटा ग्रुप का नेतृत्व करने के बाद 80 साल के रतन टाटा ने सैकड़ों स्टार्टअप कंपनियों में बतौर एंजेल इनवेस्टर निवेश किया। अब वह नए जमाने की कंपनियों में अपना निवेश बेच रहे हैं क्योंकि उनका मूल्यांकन बेहतर हुआ है। अपस्टॉक्स से पहले रतन टाटा ने आईपीओ रूट के माध्यम से बेबी केयर प्लेटफॉर्म फर्स्टक्राई के कुछ शेयर बेचे थे।

कब खरीदी थी हिस्सेदारी


अपस्टॉक्स में अपनी शेयर-बिक्री पर एक सूत्र ने कहा कि टाटा ब्रोकरेज फर्म में अपना प्रारंभिक निवेश निकालना चाहते थे और फिर लाभ कमाना चाहते थे। अपस्टॉक्स में अब भी उनकी होल्डिंग्स का 95% हिस्सा बचा हुआ है। कंपनी की भविष्य में पब्लिक होने की योजना है। टाटा ने साल 2016 में अपस्टॉक्स में 1.33% हिस्सेदारी खरीदी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.