रतन टाटा दे रहे हैं बंपर कमाई का मौका, 19 साल बाद आ रहा टाटा ग्रुप का आईपीओ

Updated on 19-01-2023 08:10 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। देश के सबसे बड़े औद्योगिक घरानों में से एक टाटा ग्रुप (Tata Group) 19 साल बाद आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी में है। टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सहयोगी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) इस आईपीओ के जरिए 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है। इस इश्यू के लिए कंपनी की वैल्यूएशन 16,200 से 20,000 करोड़ रुपये तक हो सकती है। टाटा ग्रुप ने इस आईपीओ के लिए काम करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी दो एडवाइजर्स के साथ काम कर रही है। साथ ही एक और एडवाइजर को नियुक्त करने की प्रक्रिया जारी है। पिछले महीने टाटा मोटर्स के बोर्ड ने टाटा टेक में आईपीओ के जरिए कुछ हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी। इसके बाद से कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों में लगातार तेजी आ रही है।
हालांकि इस आईपीओ के लिए टाटा ग्रुप ने अभी तक कोई तारीख मुकर्रर नहीं की है। कंपनी का कहना है कि उसे सही मौके का इंतजार है। यह टाटा संस के मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में यह टाटा ग्रुप का पहला आईपीओ होगा। टाटा टेक्नोलॉजीज डिजिटल, इंजीनियरिंग और तकनीकी सर्विस सेक्टर में दुनिया की अग्रणी कंपनियों में शामिल है। इसमें टाटा मोटर्स की 74.42 फीसदी हिस्सेदारी है। इसी तरह 8.96 फीसदी हिस्सेदारी अल्फा टीसी और 4.48 फीसदी हिस्सेदारी टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड की है।
19 साल पहले आया था आईपीओ
इससे पहले टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ 19 साल पहले आया था। टाटा ग्रुप साल 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का आईपीओ लाया था। टीसीएस आज देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है। भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का मार्केट कैप 1,671,800.07 करोड़ रुपये है जबकि टीसीएस 1,233,082.02 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.