भारत-चीन युद्ध के कारण अधूरी रह गई थी रतन टाटा की प्रेम कहानी

Updated on 28-12-2022 07:38 PM
नई दिल्ली: देश की 157 साल पुरानी कंपनी टाटा समूह (Tata Group) को दुनिया की पॉपुलर कंपनियों में शामिल करने का श्रेय रतन टाटा (Ratan Tata) को जाता है। रतन टाटा न केवल एक सफल कारोबारी हैं, बल्कि उनकी पहचान एक शांत स्वभाव और सादगी से भरे शख्स के तौर पर है। रतन टाटा आज अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं। हमेशा की तरह वो इस बार भी बेहद सादे तरीके से अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बिना किसी तामझाम रतन टाटा अपने बेहद करीबियों के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं। रतन टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन के रूप में इस कंपनी को बुलंदियों तक पहुंचाया। कंपनी को सफल को बना लिया, लेकिन निजी जिंदगी में वो अकेले रह गए। आज भी उन्हें अकेलेपन का दर्द सताता है।

अकेलेपन का अफसोस

रतन टाटा ने अपने मैनेजकर शांतनु नायडू के स्टार्टअप गुडफैलो के एक कार्यक्रम के दौरान अकेलेपन को लेकर अपने दर्द को बयां किया था। उन्होंने कहा कि अकेलेपन का अहसास क्या होता है उसे आप तब तक नहीं जान सकते हैं, जब तक आप अकेले नहीं रहते हैं। टाटा ने कहा कि जब तक आप सच में बूढ़े नहीं हो जाते आप बुजुर्गों के मन को नहीं समझ पाते हैं। अकेलेपन का दर्ज रतन टाटा पहले भी कई बार बयां कर चुके हैं। आपके मन में सवाल होगा कि आखिर रतन टाटा ने शादी क्यों नहीं की?

भारत चीन युद्ध के कारण अधूरी रह गई प्रेम कहानी

ऐसा नहीं है कि रतन टाटा शादी नहीं करना चाहे थे या फिर उन्हें कभी प्यार नहीं हुआ। उन्हें एक नहीं बल्कि चार बार सच्चा प्यार हुआ, लेकिन अफसोस की उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई। रतन टाटा इस बारे में बहुत बात नहीं करते हैं। एक बार बड़ौदा मैनेजमेंट एसोसिएशन के एक कार्यक्रम के उन्होंने बताया कि कैसे भारत-चीन युद्ध के कारण उनकी शादी टल गई। उन्होंने बताया कि लॉस एंजेलिस में नौकरी के दौरान उन्हें एक अमेरिकी लड़की से प्यार हुआ था। दो साल तक उनका प्यार चला, लेकिन दादी की तबीयत खराब होने के कार उन्हें अचानक भारत लौटना पड़ा। दोनों ने तय किया कि उनकी गर्लफ्रेंड भी भारत आएंगी, जहां परिवार के लोगों के बीच दोनों सात फेरें लेंगे। सबकुछ तय हो गया, लेकिन 1962 में भारत और चीन के बीच युद्ध छिड़ गया, जिसके कारण उनकी प्रेमिका भारत नहीं आ सकीं और उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई। रतन टाटा को एक बार नहीं बल्कि चार बार प्यार हुआ, लेकिन किसी न किसी कारण से बात शादी तक नहीं पहुंच सकी। उनका नाम सिमी ग्रेवाल के साथ भी जुड़ा , लेकिन दोनों शादी नहीं कर पाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.