युक्तियुक्तकरण से नेवरिया पारा प्राथमिक शाला में आई शिक्षा की नई रोशनी

Updated on 09-12-2025 12:09 PM

कोरबा। जिले के विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम नेवरिया पारा में स्थित प्राथमिक शाला वर्ष 1974 से बच्चों को ज्ञान का दीप जला रही है। लंबे समय से यह विद्यालय एकल-शिक्षकीय विद्यालय के रूप में संचालित हो रहा था, जहाँ केवल एक शिक्षक के सहारे 25 से अधिक बच्चों की शिक्षा व्यवस्था चल रही थी। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा शिक्षा विभाग में स्कूलों में अतिशेष शिक्षको के युक्तिकरण हेतु दिए गए निर्देशों के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने युक्तिकरण की प्रक्रिया अपनाई। इस प्रक्रिया में अतिशेष शिक्षकों को विभिन्न विद्यालयों में समायोजित किया गया और इसी के अंतर्गत सहायक शिक्षक  विजय बहादुर सिंह को प्राथमिक शाला नेवरिया पारा में पदस्थापित किया गया। इससे विद्यालय में शिक्षकों की संख्या बढ़कर दो हो गई। प्रधानपाठिका श्रीमती रोहिणी तिवारी पहले से ही यहां पदस्थ थीं। विद्यालय की छात्राओं आकृति, हार्दिक, रूही, अलीशा, काव्य, कृतिका एवं छात्र प्रियांशु ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले केवल एक शिक्षक के होने से पढ़ाई सीमित हो जाती थी, लेकिन अब दो शिक्षक आने से कक्षा संचालन बेहतर ढंग से हो रहा है और पढ़ाई में निरंतर सुधार हो रहा है। सहायक शिक्षक विजय बहादुर सिंह, जिन्होंने 16 जून को ज्वाइन किया था, ने बताया कि विद्यालय में बच्चे नियमित रूप से अध्ययन करते हैं और उनकी सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए वे पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। नेवरिया पारा प्राथमिक शाला में शिक्षकों की संख्या बढ़ने से न केवल बच्चों की पढ़ाई सुधरी है, बल्कि पूरे गांव में शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार हुआ है। यह बदलाव ग्रामीण शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.